न लालबत्ती, न पुलिस, न काफिला...सबकुछ छोड़ बाइक पर कहां निकल पड़े MP के CM मोहन यादव?

Published : Aug 09, 2026, 02:02 PM IST
cm mohan yadav bike ride

सार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। सीएम मोहन यादव लाव-लश्कर यानी लालबत्ती और बड़ी बड़ी गाड़ियों का काफिला छोड़कर बारिश में बुलेट बाइक पर सफर करते दिखे।

अगर जरा सी भी दूर कोई मंत्री या मुख्यमंत्री कहीं जाता है तो अपने लाव-लश्कर के साथ निकलते हैं। कई गाड़ियां और पुलिस वाले आगे पीछे होते हैं। लेकिन भोपाल में रविवार को अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलेट बाइक से निकल पड़े। जिसने भी सीएम का यह अंदाज देखा वह देखता रह गया। किसी ने फोटोज निकाले तो किसी ने वीडियो बनाया।

जब बारिश में बाइक से निकल पड़े सीएम मोहन यादव

दरअसल, मौका था भोपाल की विशाल तिरंगा यात्रा, जिसमें शामिल होने के लिए सीएम मोहन यादव बाइक पर सवार होकर पहुंचे थे। सीएम ने टीटी नगर स्टेडियम में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। बारिश के बीच भी सैकड़ों युवाओं का उत्साह देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय के नारों के साथ राष्ट्र सर्वोपरि का संदेश दिया। बारिश होने क बाद भी लोगों की देशभक्ति कम नहीं हुई। सोशल मीडिया पर सीएम मोहन यादव की बाइक पर सफर करने की फोटोज और वीडियो वायरल हो गए हैं।

CM ने खुद तिरंगा लहराकर की शुरुआत

बता दें कि सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की और युवाओं से आजीवन देश की सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना हर नागरिक के जीवन का हिस्सा होनी चाहिए। सीएम ने कहा- मैं उन सभी अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिनके बलिदान से हमें स्वतंत्रता मिली। इस पावन अवसर पर निवास स्थित समस्त स्टाफ के साथ 'तिरंगा यात्रा' में भी सहभागिता की।आइए, तिरंगे की आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए हम सभी संकल्प लें कि देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Houthi Attack: यमन के हूतियों का सऊदी अरामको पर फिर हमला, ड्रोन से रिफाइनरी को बनाया निशाना
Assam Floods: असम में बाढ़ की नई लहर से हाहाकार, कार्बी में रेलवे ट्रैक तक डूबा, जनजीवन प्रभावित