कटिहार स्टेशन पर 'ज़हरीला' खेल, बासी खीरे को हरे रंग में डुबोकर बेच रही थीं महिलाएं-WATCH

Published : May 08, 2026, 07:38 PM IST
कटिहार स्टेशन पर 'ज़हरीला' खेल, बासी खीरे को हरे रंग में डुबोकर बेच रही थीं महिलाएं-WATCH

सार

कटिहार स्टेशन पर महिलाएं केमिकल से बासी खीरे रंगकर बेच रही थीं। वीडियो वायरल होने पर RPF ने कार्रवाई करते हुए 9 महिलाओं को हिरासत में लिया। यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ के इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

कटिहार: बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें यात्रियों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं प्लेटफॉर्म पर बैठकर बासी और सूखे खीरों को हरे रंग के केमिकल वाले पानी में डुबोती दिख रही हैं। मकसद था इन खीरों को ताजा दिखाकर यात्रियों को बेचना। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों में गुस्सा फैल गया।

वीडियो वायरल होते ही रेलवे सेवा ने मामले का संज्ञान लिया और कटिहार RPF को कार्रवाई के निर्देश दिए। RPF इंस्पेक्टर विक्रम के नेतृत्व में एक टीम ने फौरन एक्शन लेते हुए 9 महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिलाओं ने कबूल किया कि वे खीरे को रंगने के लिए उस केमिकल का इस्तेमाल कर रही थीं, जो अक्सर शादी-ब्याह में मिठाइयों को रंगने के काम आता है।

RPF ने इन केमिकल के सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं ताकि पता चल सके कि यह सेहत के लिए कितना खतरनाक है। RPF ने बताया है कि पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह पहली बार नहीं है जब रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाले खाने-पीने के सामान की क्वालिटी पर सवाल उठे हैं। यह घटना एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे को सामने लाती है कि कैसे कुछ वेंडर ज्यादा मुनाफे के लिए लोगों की सेहत को दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर लोग रेलवे प्रशासन से इस तरह के मामलों में सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

शपथ से पहले ही शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन प्लान, RG Kar Case पर कर दिया बड़ा ऐलान
Suvendu Adhikari को गद्दी पर बैठाकर Amit Shah ने जनता से किया एक और वादा, कहा- छोड़ेंगे नहीं...