शपथ से पहले ही शुभेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन प्लान, RG Kar Case पर कर दिया बड़ा ऐलान

Published : May 08, 2026, 07:21 PM IST
Suvendu Adhikari Set to Become West Bengals First BJP Chief Minister Promises Action on Corruption and RG Kar Case

सार

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने आरजी कर केस की जांच, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई और ‘सोनार बांग्ला’ बनाने का वादा किया है। अमित शाह ने भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

BJP First CM in Bengal: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सुवेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। शनिवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले शुभेंदु अधिकारी ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार का फोकस भाषण से ज्यादा काम पर रहेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और चुनाव के दौरान पार्टी के लिए संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं के सपनों को पूरा करना होगी। साथ ही चर्चित आरजी कर मामले की जांच के लिए विशेष आयोग गठित करने की भी घोषणा की गई है।

“भाषण कम, काम ज्यादा” होगा सरकार का फोकस

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तय समय सीमा में काम पूरा करने पर जोर देगी। उन्होंने कहा, “मैं बीजेपी कार्यकर्ताओं के उन सपनों को पूरा करूंगा जिन्होंने पार्टी के लिए अपना बलिदान दिया। हम सब मिलकर पश्चिम बंगाल को ‘सोनार बांग्ला’ बनाने के लिए काम करेंगे।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनावी संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी की डिजाइनर अब बनेगी बंगाल की डिप्टी CM! अग्निमित्रा पॉल की कहानी चौंका देगी

आरजी कर केस की जांच के लिए बनेगा आयोग

मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले शुभेंदु अधिकारी ने आरजी कर मामले को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए विशेष आयोग गठित किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसके अलावा भ्रष्टाचार और सरकारी धन के गबन से जुड़े मामलों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों का आयोग बनाने की भी घोषणा की गई है। उनका कहना है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अमित शाह ने कांग्रेस और ममता सरकार पर साधा निशाना

बीजेपी विधायक दल की बैठक को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल के लोगों को भयमुक्त माहौल में अपनी राय रखने का मौका मिला। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कई राज्यों में लगातार हार के बाद अब कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है। शाह ने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम और वोट चोरी जैसे आरोप लगाकर हार छिपाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में आत्ममूल्यांकन और अनुशासन बेहद जरूरी है।

ममता बनर्जी पर भी किया कटाक्ष

ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने दावा किया कि राज्य के कई जिलों में तृणमूल कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई। उन्होंने बंगाल में बीजेपी की जीत को पूरे पूर्वी भारत की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बंगाल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनना राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा। लंबे समय तक तृणमूल कांग्रेस के प्रभुत्व के बाद अब सत्ता परिवर्तन ने नए राजनीतिक समीकरण पैदा कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर होगी कि शुभेंदु अधिकारी अपनी सरकार के शुरुआती फैसलों से जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतर पाते हैं।

यह भी पढ़ें: Nida Khan Arrested: जिस घर में छिपी थी निदा खान, पड़ोसियों ने बताई अंदर की चौंकाने वाली कहानी

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Suvendu Adhikari को गद्दी पर बैठाकर Amit Shah ने जनता से किया एक और वादा, कहा- छोड़ेंगे नहीं...
Sports Quota: कर्नाटक में खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, सरकारी नौकरियों में मिलेगा 2% आरक्षण