Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल

Published : Feb 19, 2026, 07:17 PM IST
Punjab Crime: 99 साल की बुजुर्ग का मर्डर, लोहे के बक्से में लाश भरकर भागा कातिल

सार

पंजाब के होशियारपुर में एक लुटेरे ने 99 साल की बुजुर्ग महिला जोगिंदर कौर की हत्या कर दी। वह घर में अकेली रहती थीं। उनकी लाश घर में रखे एक लोहे के बक्से में मिली। पुलिस को शक है कि लूट के इरादे से यह वारदात हुई है।

होशियारपुर: वो दादी 99 साल की थीं। 100 साल की होने में बस कुछ ही महीने बाकी थे, लेकिन एक बेरहम कातिल ने उनकी जान ले ली। जी हां, पंजाब के होशियारपुर के एक गांव में एक लुटेरे ने 99 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इसके बाद वह उनकी लाश को एक लोहे के बक्से में भरकर फरार हो गया। मृतक महिला की पहचान जोगिंदर कौर के रूप में हुई है।

बक्से में बंद मिली लाश

जोगिंदर कौर चब्बेवाल इलाके के भाम गांव में अपने घर में अकेली रहती थीं। बुधवार शाम को उनकी लाश घर में रखे एक लोहे के ट्रंक (बक्से) में मिली। पुलिस ने बताया कि उनके सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस को शक है कि कातिल उसी गांव का रहने वाला हो सकता है।

पुलिस के मुताबिक, रोज़ शाम को दादी के घर दूध पहुंचाने वाला एक शख्स बुधवार को वहां आया। उसने देखा कि दरवाज़े पर रखी पिछली शाम की दूध की बोतल वैसी की वैसी ही पड़ी है। शक होने पर उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी घर के अंदर गए और जोगिंदर कौर को ढूंढने लगे। तलाशी के दौरान, घर में रखे एक लोहे के बक्से के अंदर उनकी लाश मिली।

इस मामले में पुलिस ने उसी गांव के रहने वाले डेनियल नाम के एक शख्स के खिलाफ FIR दर्ज की है। वह फिलहाल फरार है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी चोरी के इरादे से घर में घुसा था। लूटपाट की कोशिश के दौरान उसने महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या की सज़ा) और 331(3) (अपराध करने के इरादे से घर में घुसना या सेंधमारी) के तहत केस दर्ज किया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

600 किमी/घंटा रफ्तार वाली Japan Maglev Train में CM योगी आदित्यनाथ करेंगे 100 KM की परीक्षण यात्रा
Surprise Birth: थकान-ज़ुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची महिला को डॉक्टर ने थमाया बच्चा!