मुंबई में पुलिस वैन के सामने डट गई महिला! CJP आंदोलन के बीच कौन हैं वायरल रिया यादव?

Published : Jul 23, 2026, 12:01 PM IST
actress rhiya yadav stops police van mumbai cjp students protest dharmendra pradhan resignation

सार

बारिश के बीच मुंबई में एक महिला अचानक पुलिस वैन के सामने डट गई। CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए इस वीडियो ने सबको चौंका दिया। आखिर कौन हैं रिया यादव और क्यों बनीं आंदोलन का नया चेहरा?

Mumbai Students Protest CJP: मुंबई की भारी बारिश और दादर के शिवाजी पार्क के पास उमड़ा छात्रों का सैलाब-बुधवार को यह इलाका एक ऐतिहासिक और खौफनाक संघर्ष का गवाह बना। दिल्ली में जारी 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के आंदोलन की आग अब मायानगरी की सड़कों तक पहुंच चुकी थी। परीक्षा में कथित महाघोटाले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें पुलिस वैन में ठूंसकर ले जाने लगी। ठीक उसी पल, जब सब कुछ खत्म होने वाला था, तभी भीड़ से निकलकर एक ऐसी परछाई सामने आई जिसने चलती हुई भारी-भरकम पुलिस वैन के पहियों को थमने पर मजबूर कर दिया।

हूडी, टोपी और इरादों का फौलाद: जब चलती गाड़ी के आगे खड़ी हो गई मौत

अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे देश के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। मूसलाधार बारिश के बीच, सिर पर टोपी और बदन पर हुडी पहने एक महिला अचानक चलती हुई पुलिस वैन के ठीक सामने आकर खड़ी हो गई। उसने हटने से साफ इनकार कर दिया। वैन का ड्राइवर हॉर्न बजाता रहा, पुलिसवाले धमकी देते रहे, लेकिन उस महिला की आंखों में खौफ का एक कतरा तक नहीं था। उसे इस तरह मौत के मुंह में खड़े देख आस-पास मौजूद हजारों लोगों का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया और पूरा दादर नारों से गूंज उठा। खबरों की मानें तो इस जांबाज महिला के इस अप्रत्याशित कदम ने प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को आखिरकार रिहा करना पड़ा।

 

 

ये भी पढ़ें… दिल्ली में फिर मेट्रो पर ब्रेक! सुरक्षा कारणों से 16 स्टेशन बंद, आखिर क्या है बढ़ती सख्ती की वजह?

"पुलिस नाकाम रही, तो हम संभालेंगे देश!"-रिपोर्टर के सामने दहाड़ी रिया यादव

इस सनसनीखेज कदम के बाद जब मीडिया ने उस महिला को घेरा, तो उसके तीखे और बेबाक बयानों ने सत्ता के गलियारों में सनसनी मचा दी। उस महिला का नाम रिया यादव है। रिया ने ऑन-कैमरा दहाड़ते हुए कहा, "पुलिस अपना काम जिम्मेदारी से नहीं कर रही है। अगर वे जिम्मेदार नहीं होंगे, तो हम अपने नागरिकों की जिम्मेदारी खुद लेंगे।" सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि रिया खुद कोई छात्रा नहीं हैं, लेकिन उन्होंने साफ किया कि अन्याय के खिलाफ वह छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। उन्होंने दिल्ली में CJP समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस ने जो बर्बरता दिखाई, उसने उनका खून खौला दिया था।

 

 

ग्लैमर की दुनिया से बगावत के रास्ते तक: जानिए कौन है यह मिस्ट्री गर्ल 'रिया यादव'?

इस घटना के बाद हर कोई गूगल पर एक ही सवाल ढूंढ रहा है-आखिर कौन हैं रिया यादव? आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस से लोहा लेने वाली यह लड़की कोई आम आंदोलनकारी नहीं बल्कि ग्लैमर वर्ल्ड का एक जाना-माना चेहरा है। अपने इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, रिया एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस, मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की संख्या लगभग एक लाख (100k) है। वह हाल ही में रिलीज हुए मशहूर वीडियो सॉन्ग 'दिलबारा' में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा, वह 'रियासत' (Rhiyasat) नाम के एक एथनिक फैशन ब्रांड की मालकिन भी हैं, जहां वह हाथ से बने शानदार कपड़े डिजाइन करती हैं।

 

 

मुंबई में गृहयुद्ध जैसे हालात: 13 FIR और 400 आरोपी, क्या थमेगा यह बवाल?

मुंबई के मशहूर कॉमेडियन रोहन जोशी सहित कई बड़ी हस्तियों ने रिया को अपना "असली हीरो" घोषित किया है। रोहन ने लिखा कि मुंबई के युवाओं ने शालीनता और गुस्से के अनूठे मेल के साथ अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। लेकिन इस बगावत की कीमत भी शहर को चुकानी पड़ रही है। मुंबई पुलिस ने शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि और चेंबूर में हुए इन प्रदर्शनों के बाद बेहद सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच निषेधाज्ञा (Section 144) का उल्लंघन करने और गैर-कानूनी तरीके से भीड़ जुटाने के आरोप में अब तक 13 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 400 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया है। अब सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि क्या रिया यादव की यह चिंगारी मुंबई में किसी बड़े छात्र विद्रोह का रूप ले लेगी? नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें… Dharmendra Pradhan: 1997 में जो खुद पेपर लीक के खिलाफ लड़े, आज उसी मुद्दे पर क्यों घिरे?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dharmendra Pradhan: 1997 में जो खुद पेपर लीक के खिलाफ लड़े, आज उसी मुद्दे पर क्यों घिरे?
55 सांसदों का कौन सा लेटर Sonam Wangchuk की पत्नी को मिला? Sanjay Singh ने क्या बताया...