Air India Flight: हाइजैक अलर्ट, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट वाला मैसेज!

Published : Oct 14, 2026, 12:43 PM IST
air india ai 2030 hijack alert jaipur emergency landing frankfurt delhi flight

सार

Air India AI-2030 Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट को Squawk 7500 अलर्ट के बाद जयपुर डायवर्ट किया गया। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर सुरक्षा जांच की गई।

नई दिल्ली: बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से नई दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 को अचानक जयपुर डायवर्ट कर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को फ्लाइट से अचानक हाइजैक का सिग्नल मिला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। लगभग 45 मिनट के भीतर प्लेन को जयपुर में सुरक्षित उतार लिया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी तकनीकी खराबी (सिस्टम ग्लिच) की वजह से यह गलत संदेश जनरेट हो गया था। हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

एअर इंडिया हाइजैक अलर्ट घटनाक्रम: जानिए जयपुर में लैंडिंग से लेकर सुरक्षा इंतजामों तक की पूरी डिटेल

  • कैसे और कब मिला सिग्नल: सुबह करीब 9:00 बजे अहमदाबाद एटीसी को स्क्वाक-7500 (Squawk 7500) कोड का सिग्नल कुछ सेकंड के लिए मिला, जिसे हाइजैक कोड माना जाता है। इसके तुरंत बाद सुबह 9:10 बजे रूट बदलकर 9:45 बजे फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट उतारा गया।
  • फ्रैंकफर्ट से दिल्ली का शेड्यूल: फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, इस बोइंग विमान ने 13 अक्टूबर की रात 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी और इसे 14 अक्टूबर सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था। यह फ्लाइट विस्तारा के साथ कोड-शेयरिंग मॉडल में चलती है।
  • यात्री पूरी तरह सुरक्षित: जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट को तुरंत आइसोलेशन-बे में भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी में सभी यात्रियों को सुरक्षित डी-बोर्ड कराकर एयरपोर्ट टर्मिनल में बैठाया गया है।
  • एनएसजी (NSG) अलर्ट पर: घटना को लेकर गृह मंत्रालय पूरी तरह सतर्क है। दिल्ली में एनएसजी कमांडो टीम को स्टैंडबाय पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
  • पुराने मामले की याद: हाल ही में 30 सितंबर को इजराइल जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट से भी ऐसा ही 7500 कोड का मैसेज गया था, जहां भारतीय को-पायलट कैप्टन स्मित मच्छर ने सूझबूझ से प्लेन को क्रैश होने से बचा लिया था।
  • रिपोर्टों के मुताबिक, विमान में करीब 300 से ज्यादा यात्री सवार थे और सभी यात्रियों तथा क्रू को सुरक्षित डी-बोर्ड कराया गया। उन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्धारित हिस्से में ले जाया गया।

Hijack Alert: क्या गलती से गया था Squawk 7500?

फिलहाल अलर्ट की वजह को लेकर अलग-अलग शुरुआती रिपोर्टें सामने आई हैं। कुछ रिपोर्टों में इसे संभावित तकनीकी या पायलट की गलती से जुड़ा बताया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि अलर्ट निश्चित तौर पर सिस्टम की खराबी से ही गया था। जांच जारी है। Squawk 7500 विमानन में हाइजैक या unlawful interference का अंतरराष्ट्रीय आपात कोड है। इसे मिलते ही ATC और सुरक्षा एजेंसियां तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई करती हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Loco Pilot Retirement: आखिरी बार वंदे भारत चलाकर पहुंचे लोको पायलट, प्लेटफॉर्म पर जो हुआ उसे देख नम हो जाएंगी आंखें
Hajipur Boat Accident: 'नाव में छेद था-पानी भरने लगा और...' बचकर निकले बच्चों ने बताया नाव कैसे डूबी