Air India Flight: पटना से दिल्ली जाने वाले अलर्ट, इन दो दिन नहीं उड़ेगी फ्लाइट, ये है वजह

Published : Sep 21, 2026, 10:24 AM IST
air india flight

सार

Air India Express Flight : एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 21 और 22 सितंबर को पटना से दिल्ली जाने वाली अपनी सुबह की फ्लाइट (IX1348) कैंसिल कर दी है। अगर आपका भी टिकट है, तो घर से निकलने से पहले स्टेटस जरूर चेक कर लें।

पटना (बिहार): अगर आप इस वीकेंड पटना से दिल्ली जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 21 और 22 सितंबर को पटना-दिल्ली रूट की अपनी फ्लाइट (IX1348) कैंसिल कर दी है। एयरलाइन की टीम ने पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी को बताया है कि कुछ 'ऑपरेशनल कारणों' की वजह से यह फैसला लिया गया है। यह फ्लाइट दोनों दिन सुबह 7:15 बजे पटना से उड़ान भरने वाली थी।

क्या टिकट का रिफंड मिलेगा पैसा

  • पटना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने फ्लाइट कैंसिल होने की पुष्टि की है। हालांकि, यह ऑपरेशनल दिक्कत असल में क्या है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस अचानक हुए कैंसिलेशन से पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। एयरपोर्ट की तरफ से अभी तक रिफंड या दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था को लेकर कोई साफ जानकारी नहीं दी गई है।
  • जिन यात्रियों का टिकट इस फ्लाइट में था, उन्हें अपना फ्लाइट स्टेटस चेक करने की सलाह दी गई है। यात्री अपने टिकट और दूसरे विकल्पों की जानकारी के लिए सीधे एयर इंडिया एक्सप्रेस से संपर्क कर सकते हैं।

यात्रियों को अपडेट्स का इंतजार

  • आपको बता दें कि एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत के प्रमुख शहरों के साथ-साथ इंटरनेशनल उड़ानें भी संचालित करती है। ऑपरेशनल जरूरतों के हिसाब से फ्लाइट के शेड्यूल में ऐसे बदलाव होते रहते हैं।
  • फ्लाइट ऑपरेशंस और यात्रियों की व्यवस्था को लेकर आगे के अपडेट्स का इंतजार किया जा रहा है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Veer Guardian 26: भारत-जापान की दोस्ती को मिली नई ऊंचाई, वायुसेना प्रमुखों ने उड़ाया स्वदेशी तेजस
Helly Shah की सादगी या Radhika Madan की रेड ड्रेस? किसने बिखेरा ज्यादा जलवा