एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क-नेवार्क की फ्लाइट्स कीं रद्द, कैसे चेक करें कि आपकी प्लेन प्रभावित है या नहीं?

Published : Feb 22, 2026, 05:19 PM ISTUpdated : Feb 22, 2026, 05:26 PM IST

क्या US ईस्ट कोस्ट के भीषण सर्दियों के तूफान ने आपकी एयर इंडिया न्यूयॉर्क-नेवार्क फ्लाइट भी रोक दी है? 23 फरवरी की सभी फ्लाइट्स कैंसिल, JFK और नेवार्क पर भारी कैंसिलेशन…क्या आगे और बढ़ेगी ट्रैवल क्राइसिस? अभी चेक करें अपनी फ्लाइट स्टेटस! 

PREV
15

Air India Flight Cancelled: अगर आपने 23 फरवरी को न्यूयॉर्क या नेवार्क के लिए फ्लाइट बुक की है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। एयर इंडिया ने US ईस्ट कोस्ट पर आने वाले भयंकर सर्दियों का तूफान (winter storm) की वजह से सोमवार की सभी न्यूयॉर्क और नेवार्क आने-जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। एयरलाइन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि 22–23 फरवरी के बीच भारी बर्फबारी और तेज़ हवाओं का अनुमान है। यात्रियों और क्रू की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

25

New York Winter Storm: कौन-कौन से एयरपोर्ट सबसे ज्यादा प्रभावित?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, JFK एयरपोर्ट, लागार्डिया एयरपोर्ट और नेवार्क लिबर्टी एयरपोर्ट पर भारी असर पड़ा है। कुछ आंकड़ों में बताया गया है कि लागार्डिया की 90% से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। JFK और नेवार्क पर भी बड़े पैमाने पर देरी और कैंसिलेशन हुए हैं। पूरे अमेरिका में इस तूफान की वजह से 14,000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इसे हाल के सालों का सबसे बुरा सफर डिसर्प्शन माना जा रहा है।

35

आखिर तूफान कितना खतरनाक है?

मौसम विभाग ने न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और बोस्टन के लिए बर्फ़ीले तूफ़ान की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि कई इलाकों में 1 से 2 फीट तक बर्फ गिर सकती है। तेज़ हवाएं 25–35 mph की रफ्तार से चल सकती हैं, जिससे सड़क और हवाई यात्रा दोनों जोखिम भरी हो सकती हैं। कुछ इलाकों में बाढ़ का खतरा भी बताया गया है। ऐसे में एयरलाइंस पहले से फ्लाइट्स कैंसिल कर रही हैं ताकि यात्रियों को एयरपोर्ट पर फंसना न पड़े।

45

कैसे पता करें कि आपकी फ्लाइट कैंसिल हुई है या नहीं?

अगर आपने Air India की फ्लाइट बुक की है, तो इन आसान तरीकों से अपना flight status check करें:

  • Air India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Flight Status” सेक्शन देखें।
  • अपनी बुकिंग डिटेल या PNR नंबर डालकर स्टेटस चेक करें।
  • एयरलाइन के 24×7 कॉल सेंटर पर संपर्क करें।
  • SMS और ईमेल अलर्ट भी नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • कई एयरलाइंस बिना अतिरिक्त शुल्क के rebooking और refund का विकल्प दे रही हैं।
55

क्या आगे और फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तूफान की तीव्रता बदल सकती है। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो और भी फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि एयरपोर्ट जाने से पहले फ्लाइट स्टेटस जरूर जांच लें।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories