
Neha Bora Statement: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर जमकर निशाना साधा है। नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि पुलिस आम नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव कर रही है जैसे वे कोई बड़े अपराधी हों। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों को पूरी रात कस्टडी में रखा जाता है और अगले दिन सुबह या शाम को ही छोड़ा जाता है। पुलिस की हिरासत से छूटने के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) से बातचीत में ये बातें कहीं। बता दें कि शुक्रवार शाम को कनॉट प्लेस में होने वाले एक विरोध प्रदर्शन से पहले पुलिस ने नेहा को एहतियातन हिरासत में लिया था।
नेहा बोरा ने आरोप लगाया कि हर मुमकिन तरीके से कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आम नागरिकों के साथ खूंखार अपराधियों जैसा सुलूक हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया, "चाहे दिन हो या शाम, लोगों को इस तरह कैसे हिरासत में लिया जा सकता है? पूरी रात कस्टडी में रखने के बाद अगले दिन सुबह या शाम को छोड़ना, यह किस अधिकार के तहत सही है? किस कानून या आदेश के तहत हिरासत में लिए गए लोगों को पूरी रात थाने में रखने की इजाजत है?"
#WATCH | Delhi: AISA National President Neha Bora says, "Law and order are being flouted in every possible way. Ordinary citizens are treated as if they were hardened criminals, a practice that has persisted in this country for a long time. The current movement has clearly exposed how people are being detained, whether during the day or in the evening, held in custody throughout the night, and only released the following morning or evening. Under what authority is this justified? By what law or order is it permissible to keep detainees held in custody all night long? Legally, individuals, especially women, ought to be released after sunset, yet this is not happening. Furthermore, there is a new narrative being pushed, one of chaos and anarchy. What kind of chaos and anarchy? The one you unleashed in Central Delhi? The people of Delhi cannot even breathe a sigh of relief; whichever route they take to get to work, they find it blocked. You are spreading chaos and anarchy across the nation. Please, spare the people of India. Impeach Gyanesh Kumar and halt SIR, so that the ordinary citizens of this country can breathe a sigh of relief, feel at ease, and have their voting rights ensured."
She adds, "They (Police) demanded my name, address, and other details. For a long time, they wouldn't even let me speak or consult with a legal advisor (lawyer). Our lawyers spent 5–6 hours trying to reach me; it was only after we managed to call them that they were finally allowed to meet me. These are the kinds of things these people have been doing for a long time."
— ANI (@ANI) October 17, 2026
बोरा ने यह भी आरोप लगाया कि महिलाओं को हिरासत में लेने और छोड़ने के कानूनी नियमों का बिल्कुल पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर किसी भी व्यक्ति, खासकर महिलाओं को सूर्यास्त के बाद छोड़ दिया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान पर भी नेहा ने पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अराजकता फैलाई जा रही है। नेहा ने कहा कि असल में सरकार और पुलिस ही यह अराजकता और अफरातफरी फैला रही है। दिल्ली के लोग चैन की सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। वे काम पर जाने के लिए जो भी रास्ता चुनते हैं, वहां उन्हें बैरिकेड्स और रुकावटें ही मिलती हैं। नेहा ने कहा कि सरकार पूरे देश में अफरातफरी का माहौल बना रही है, कृपया भारत के लोगों को बख्श दें।
नेहा बोरा ने मांग की कि ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाया जाए और एसआईआर (SIR) पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ही इस देश के आम नागरिक चैन की सांस ले सकेंगे और उनके वोटिंग के अधिकार सुरक्षित हो पाएंगे। अपनी हिरासत के वक्त का जिक्र करते हुए बोरा ने बताया कि पुलिस वालों ने शुरुआत में उन्हें बोलने तक नहीं दिया और ना ही किसी वकील से बात करने दी। उनकी लीगल टीम को उनसे संपर्क करने के लिए 5-6 घंटे तक लगातार कोशिश करनी पड़ी, तब जाकर उन्हें मिलने दिया गया।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।