ओवैसी की एंट्री पर भी बोले अखिलेश, आजम खान से मुलाकात के बाद BJP को लेकर कर दिया बड़ा दावा

Published : Oct 22, 2026, 07:42 PM ISTUpdated : Oct 22, 2026, 08:06 PM IST
akhilesh yadav azam khan meeting up 2027 pda government

सार

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: रामपुर में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने 2027 में PDA सरकार बनने का दावा किया। 403 सीटों, सहयोगी दलों और ओवैसी की सक्रियता पर भी बयान दिया।

रामपुर में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ दर्ज मुकदमे सच्चाई को ज्यादा समय तक कैद नहीं रख सकते। अखिलेश ने कहा, “आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे।”

उन्होंने रामपुर और समाजवादी पार्टी के रिश्ते को राजनीतिक से ज्यादा भावनात्मक बताया। अखिलेश ने आरोप लगाया कि आजम खान और उनके परिवार के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए और उन्हें लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा।

2027 के लिए 403 सीटों पर चर्चा, PDA सरकार का दावा

अखिलेश यादव ने बताया कि आजम खान के साथ 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर 403 सीटों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सहयोगी दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, सीट बंटवारे का कोई विस्तृत फॉर्मूला उन्होंने नहीं बताया।

अखिलेश ने दावा किया कि 2027 में PDA की सरकार बनेगी और समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए काम करेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि कुछ ऐसे दल जो पहले सपा के साथ थे और अब बीजेपी के साथ हैं, भविष्य में अलग रुख अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें: UP अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसा सांड, VIDEO शेयर कर अखिलेश ने ये क्या बोल दिया?

ओवैसी, शिक्षा और महंगाई पर बीजेपी को घेरा

रामपुर में असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता को लेकर सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सपा का सीधा लक्ष्य बीजेपी को हराना है। उन्होंने आजम खान की यूनिवर्सिटी और शिक्षा के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और आरोप लगाया कि शिक्षा संस्थानों को नुकसान पहुंचाया गया।

अखिलेश ने बेरोजगारी, महंगाई, निवेश और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए, हालांकि इन आरोपों को उन्होंने अपने राजनीतिक पक्ष के तौर पर रखा।

2027 में सपा कितनी सीटें जीतेगी, इस पर अखिलेश ने कोई निश्चित आंकड़ा नहीं दिया। फिलहाल उनके बयान से साफ है कि पार्टी ने चुनावी रणनीति और संभावित सहयोगियों को लेकर मंथन तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 6 घंटे की पूछताछ, फिर मेडिकल और कोर्ट में पेशी… शिवा शर्मा केस में श्रद्धा दुबे पर अब क्या होगा?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बरेली में 267 हेक्टेयर में बसने जा रही नई दुनिया, 9 गांवों की जमीन पर बनेगी सप्तनाथ ईको सिटी
Naman Dhir: पिता मेडिकल स्टोर पर करते काम, बेटा नमन कैसे बना स्टार क्रिकेटर, जानिए पूरी कहानी