
अल्बानिया की राजधानी तिराना में सरकार विरोधी प्रदर्शन ने शनिवार को ऐसा हिंसक रूप ले लिया कि सड़कें कुछ देर के लिए किसी फिल्मी युद्ध के मैदान जैसी नजर आने लगीं। प्रदर्शनकारियों ने दंगा-रोधी पुलिस पर आतिशबाजी के रॉकेट दागे। देखते ही देखते सड़कें धुएं, आग और धमाकों से भर गईं। हालांकि, इस दृश्य में हैरी पॉटर की तरह कोई जादू नहीं था, बल्कि प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ता तनाव था।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर रॉकेट और अन्य आतिशबाजी फेंकी। Reuters के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पत्थर भी बरसाए और कृषि मंत्रालय के प्रवेश द्वार पर आग लगा दी। स्थिति बिगड़ने पर दंगा-रोधी पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए आंसू गैस, पानी की बौछार और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारतों और बैंकों को निशाना बनाने के साथ दुकानों की खिड़कियां भी तोड़ीं। कुछ लोगों ने सड़क से पत्थर उखाड़कर उन्हें पुलिस पर फेंका।
🇦🇱 Videos of Albanian protesters "attacking" police with fireworks are going viral.
They look dramatic … but are just fireworks. https://t.co/5bIETkTCeO
— kos_data (@kos_data) October 24, 2026
यह भी पढ़ें: 'हमारे यहां तलाक...', पत्नी सुनीता से डिवोर्स और कोमल रानी संग अफेयर पर क्या बोले गोविंदा?
इन प्रदर्शनों की बड़ी वजह सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बताई जा रही है। छात्रों की अगुवाई में शुरू हुआ आंदोलन तिराना से निकलकर अल्बानिया के दूसरे शहरों तक पहुंच गया है।
प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में ट्यूशन फीस घटाना, शिक्षा में सरकारी निवेश बढ़ाना और शिक्षा क्षेत्र में कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई शामिल है।
🇦🇱 Video of Albanian protesters fighting police using fireworks. https://t.co/GaxIvHflSQ
— kos_data (@kos_data) October 24, 2026
Reuters के अनुसार, मौजूदा अशांति की पृष्ठभूमि गर्मियों में हुए उन प्रदर्शनों से भी जुड़ी है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर से जुड़े समुद्र तटीय लग्जरी प्रोजेक्ट के विरोध में हुए थे। उस समय प्रदर्शन काफी हद तक शांतिपूर्ण रहे थे। अब छात्रों समेत कई समूह सरकार के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो चुके हैं। अल्बानिया में यह विरोध यूरोप के दूसरे देशों में चल रहे प्रदर्शनों की व्यापक तस्वीर से भी जुड़ता दिख रहा है, जहां भ्रष्टाचार, शिक्षा, महंगाई, पेंशन और आवास जैसे मुद्दों को लेकर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: काशी में PM मोदी का रोडशो से एयर शो तक, बनारस में आज क्या-क्या होगा?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।