चलती बस की फर्श टूटी, पहिए के नीचे आई अलीगढ़ की 8 साल की मासूम, वीडियो वायरल

Published : Mar 02, 2026, 12:54 PM IST

Aligarh School Bus Accident: अलीगढ़ में स्कूल बस का फर्श टूटने से 8 साल की अनन्या की दर्दनाक मौत हो गई। जांच में बस का बीमा और परमिट एक्सपायर मिला। परिवहन विभाग ने आरटीओ और आरआई को सस्पेंड किया, स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई शुरू।

PREV
15
चलती बस का फर्श टूटा, 8 साल की अनन्या की मौत

एक मां-बाप के लिए इससे बड़ा दर्द क्या होगा कि सुबह हंसते-खेलते स्कूल भेजी गई बच्ची दोपहर में कभी वापस न लौटे। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ऐसा ही दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जब चलती स्कूल बस का फर्श टूट गया और आठ साल की बच्ची नीचे गिरकर बस के पहिए के नीचे आ गई। इस घटना ने स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब परिवहन विभाग ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है।

25
28 फरवरी को हुआ हादसा

यह हादसा 28 फरवरी को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज जिले के गांव नगला साधु के पास हुआ। बस अलीगढ़ के माउंट देवा इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि चलती बस का फर्श अचानक टूट गया। इसी दौरान यूकेजी में पढ़ने वाली छात्रा अनन्या नीचे सड़क पर गिर गई। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, बस का पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने जानकारी दी कि प्राथमिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है।बस का बीमा (इंश्योरेंस) एक्सपायर था। इतना ही नहीं, वाहन का परमिट भी वैध नहीं था। यानी जिस बस में बच्चे रोज सफर कर रहे थे, वह कागजों पर ही नियमों के खिलाफ चल रही थी।

35
दो अधिकारी सस्पेंड, कई को नोटिस

इस मामले में अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और तत्कालीन संभागीय निरीक्षक (आरआई) चंपालाल को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा उप परिवहन आयुक्त आगरा, एआरटीओ (प्रशासन-प्रवर्तन) अलीगढ़, एआरटीओ (प्रशासन-प्रवर्तन) कासगंज और अलीगढ़ के यात्रीकर अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए भी तहरीर दी गई है।

45
कौन थी अनन्या?

अनन्या थाना गंगीरी क्षेत्र की रहने वाली थी। उसके पिता रवि गंगीरी चौराहे पर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। अनन्या यूकेजी में पढ़ती थी और उसका बड़ा भाई गोलू कक्षा तीन का छात्र है। दोनों रोज की तरह 28 फरवरी को भी स्कूल बस से घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि बहन को गिरते देख भाई गोलू जोर से चिल्लाया, तब जाकर ड्राइवर ने बस रोकी। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

55
यहां देखें वायरल वीडियो

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories