MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran War
Hardoi Crime
Kal Ka Rashifal
BRICS Summit 2026
Gurugram PG Murder
iPhone Duo Price in India
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Hanuman Ansh Overseas Box Office Collection
Kanpur Murder Vineet Miniocha
Jefferies India Report 2026
Red Fort Blast
Indian-Origin Couple Donation
Top 10 Latest News
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • News
  • होली 2026: ट्रेन में सीट नहीं मिल रही? रेलवे ने निकाला आसान रास्ता, ऐसे पहुंचें घर

होली 2026: ट्रेन में सीट नहीं मिल रही? रेलवे ने निकाला आसान रास्ता, ऐसे पहुंचें घर

Holi 2026 Special Trains: होली 2026 पर ट्रेन में सीट नहीं मिल रही? भारतीय रेलवे ने 25 फरवरी से 18 मार्च तक 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाई हैं। जानिए कैसे आसपास के रूट और अनारक्षित ट्रेनों के जरिए आप भी त्योहार पर अपने घर पहुंच सकते हैं।

3 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 02 2026, 11:19 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
होली पर टिकट नहीं मिला? रेलवे ने निकाला नया रास्ता, ऐसे पहुंचें घर
Image Credit : Indian Railways

होली पर टिकट नहीं मिला? रेलवे ने निकाला नया रास्ता, ऐसे पहुंचें घर

होली आने वाली है और हर साल की तरह इस बार भी शहरों से गांव जाने वालों की लंबी लिस्ट है। लेकिन समस्या वही पुरानी है, ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। वेटिंग लिस्ट इतनी लंबी है कि उम्मीद भी कम लग रही है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में हैं जो अब तक टिकट के चक्कर में परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे ने खुद एक ऐसा तरीका बताया है, जिससे आप होली पर घर पहुंच सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
क्यों नहीं मिल पा रहा रिजर्वेशन?
Image Credit : Indian Railways

क्यों नहीं मिल पा रहा रिजर्वेशन?

भारतीय रेलवे के अनुसार त्योहारों के समय ज्यादातर लोग सीधे अपने शहर या गांव जाने वाली ट्रेनों में टिकट बुक करते हैं। यही वजह है कि ऐसी ट्रेनें पहले ही फुल हो जाती हैं। खासकर दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत जैसे शहरों से बिहार, यूपी, झारखंड और पूर्वी भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। रिजर्वेशन खुलते ही सीटें भर जाती हैं और बाद में वेटिंग बहुत लंबी हो जाती है।

Related Articles

Related image1
75 हजार की भीड़ में भिड़ गए लोग! Karan Aujla के दिल्ली कॉन्सर्ट से वायरल हुआ फाइट वीडियो
Related image2
Holi से पहले बड़ी राहत! UP में FREE Gas Cylinder, जानिए आपका नाम है या नहीं?
37
क्या है रेलवे का आसान तरीका?
Image Credit : https://erail.in/

क्या है रेलवे का आसान तरीका?

रेल मंत्रालय की सलाह साफ है, अगर आपके शहर से सीधे गांव जाने वाली ट्रेन में सीट नहीं मिल रही, तो उस ट्रेन को पकड़िए जो आपके शहर से थोड़ा दूर से गुजरती हो। मान लीजिए आपको पटना जाना है और दिल्ली से सीधी ट्रेन में सीट नहीं मिल रही। तो आप पास के किसी जंक्शन या रूट से गुजरने वाली ट्रेन में टिकट बुक करा सकते हैं। वहां तक दूसरी ट्रेन, बस या लोकल साधन से पहुंचा जा सकता है। थोड़ा समय जरूर लगेगा, लेकिन घर पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।

47
1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान
Image Credit : Asianet News

1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स का ऐलान

होली 2026 को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 25 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक कुल 1,244 स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने का फैसला किया है। इनमें कई अनारक्षित (जनरल) और स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। अगर कन्फर्म रिजर्वेशन नहीं मिल रहा, तो इन ट्रेनों के जनरल कोच का विकल्प भी अपनाया जा सकता है।

57
किस जोन से कितनी ट्रेनें?
Image Credit : Getty

किस जोन से कितनी ट्रेनें?

रेलवे के अलग-अलग जोन ने अपने-अपने स्तर पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई हैं:

  • ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 285 ट्रिप्स: पटना, दरभंगा, सहरसा, धनबाद से दिल्ली, आनंद विहार, चंडीगढ़ और साउथ इंडिया तक कनेक्टिविटी
  • वेस्टर्न रेलवे – 231 ट्रिप्स:  मुंबई और गुजरात से उत्तर व पूर्व भारत की ओर
  • सेंट्रल रेलवे – 209 ट्रिप्स:  मुंबई, पुणे, नागपुर से दानापुर, गोरखपुर, समस्तीपुर
  • साउथ सेंट्रल रेलवे – 160 ट्रिप्स
  • नॉर्दर्न रेलवे – 108 ट्रिप्स: दिल्ली से वाराणसी, लखनऊ, बरौनी, हावड़ा, अयोध्या, सहारनपुर
  • नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 71 ट्रिप्स
  • नॉर्थ सेंट्रल रेलवे – 66 ट्रिप्स
  • नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे – 62-62 ट्रिप्स

इन ट्रेनों से आपको अपने शहर या उसके आसपास तक पहुंचने का मौका मिल सकता है।

67
सफर से पहले ध्यान रखें ये बातें
Image Credit : Asianet News

सफर से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • टिकट बुक करते समय आस-पास के स्टेशनों का भी ऑप्शन चेक करें।
  • स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट नियमित रूप से देखते रहें।
  • जनरल कोच में सफर करना हो तो समय से पहले स्टेशन पहुंचें।
  • फर्जी एजेंटों से बचें, सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म से टिकट लें।
77
होली पर घर पहुंचना नामुमकिन नहीं
Image Credit : Social Media

होली पर घर पहुंचना नामुमकिन नहीं

होली सिर्फ एक त्योहार नहीं, घर और अपनों से मिलने का मौका है। अगर सीधी ट्रेन में सीट नहीं मिल रही, तो थोड़ा रास्ता बदलकर भी मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। रेलवे ने इस बार पहले से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। जरूरत है सही जानकारी और थोड़ा प्लानिंग करने की। तो अगर आप अब तक टिकट के कारण परेशान थे, तो अब देर न करें। आसपास के रूट और स्पेशल ट्रेनों पर नजर डालें, हो सकता है आपकी होली इस बार भी घर पर ही मन जाए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
होली

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Now Playing
जहां हुई थी हार वहीं से फिर चुनाव लड़ेंगी Mamata Banerjee ? Humayun Kabir ने किया बड़ा दावा
Recommended image2
India Latest News: शी जिनपिंग के भारत दौरे से UPI के नये फीचर तक, जानें 10 सितंबर को देश में क्या हुआ?
Recommended image3
UP Latest News: 10 सितंबर को उत्तर प्रदेश में क्या-क्या हुआ? 11 बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में
Recommended image4
Weird News: पाकिस्तान टीम को समझा शरणार्थी, 1937 की पेंटिंग में दिखा ‘iPhone’, पढ़ें 10 हैरान करने वाली खबर
Recommended image5
BRICS Summit: सत्तू से 'लीला अमृत' तक, ब्रिक्स में इन खास पकवानों का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान
Related Stories
Recommended image1
75 हजार की भीड़ में भिड़ गए लोग! Karan Aujla के दिल्ली कॉन्सर्ट से वायरल हुआ फाइट वीडियो
Recommended image2
Holi से पहले बड़ी राहत! UP में FREE Gas Cylinder, जानिए आपका नाम है या नहीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved