
मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। जहां बचपन के तीन दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत हो गई। तीनों शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क हादस हो गया। दुखद बात यह है कि यह हादसा तीनों के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर हुआ।
दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा आलीराजपुर जिले के बोरी थाने इलाके के बीड़ गांव में रविवार सुबह हुआ। जहां एक ही गांव और बचपन के तीनों दोस्त बाइक पर मस्ती करते हुए आ रहे थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह उनकी अंतिम सफर होगा जो अंतिम यात्रा में बदल जाएगा। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिवार से लेकर ग्रामीण दुखी हैं। हादसा होते ही राहगीरों की मदद से तीनों बच्चों को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें कि हादसे की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और महौल ना बिगड़े और क्षेत्र में किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तीनों मृतकों की पहचान अनिल पिता अभय सिंह (14 वर्ष, निवासी देवधा, थाना बाग), रोशन पिता रमेश (17 वर्ष, निवासी बड़ी बीड़, थाना बोरी) और सावन पिता धनराज (14 वर्ष, निवासी रतनपुरा, थाना बोरी) के रूप में हुई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।