
कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में 700 करोड़ रुपये के 'अमूल' डेयरी प्लांट की नींव रखी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गुजरात से बंगाल में निवेश लाने का सिलसिला जारी रहेगा। शाह ने यह भी बताया कि बंगाल में बनने वाला यह प्लांट अमूल का सबसे बड़ा दही बनाने वाला प्लांट होगा। अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "उनका रवैया गुजरात विरोधी था। वे नहीं चाहते थे कि गुजरात से कुछ भी बंगाल में आए। लेकिन अब बंगाल के लोगों ने बीजेपी को वोट देकर सत्ता में पहुंचाया है। अब लोग देख रहे हैं कि कैसे गुजरात से बंगाल में निवेश आ रहा है।" उन्होंने कहा कि हावड़ा में बनने वाले इस प्लांट का फायदा राज्य के छोटे दूध किसानों को मिलेगा।
अमित शाह ने यह भी ऐलान किया कि हावड़ा के नए प्लांट के अलावा, अमूल बंगाल में नए आइसक्रीम प्लांट भी लगाएगा। इस कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भी कहा कि अमूल के आइसक्रीम प्लांट्स के लिए बंगाल में जमीन तैयार है। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य के उत्तरी और दक्षिणी इलाकों में अमूल को 15-15 एकड़ जमीन दी जाएगी। गुजरात की कंपनी अमूल यह नया प्लांट हावड़ा के संकरेल फूड पार्क में बना रही है। जब यह प्लांट पूरी तरह से काम करने लगेगा, तो यहां हर दिन 30 लाख लीटर दूध और 10 लाख लीटर दही का उत्पादन होगा। इससे करीब एक हजार लोगों को सीधे तौर पर रोजगार भी मिलेगा।
- 'Amul' कोई कंपनी नहीं है। लोग समझते हैं Amul एक कंपनी हैं, लेकिन यह किसानों के स्वामित्व वाला सहकारी (Cooperative) मॉडल है। इसके मालिक लाखों दूध उत्पादक किसान हैं।
- भैंस के दूध से मिल्क पाउडर बनाने का पहला सक्सेफुल फॉर्मूला। 1950 में डॉ. वर्गीज़ कुरियन और एच.एम. दलाया ने 1st टाइम व्यावसायिक स्तर पर भैंस के दूध से मिल्क पाउडर बनाने की टेक्निक डेवलप की। इस उपलब्धि ने भारत की श्वेत क्रांति को नई दिशा दी।
- Amul नाम का मतलब 'अनमोल' है। 'Amul' शब्द संस्कृत के 'अमूल्य' (Amoolya) से लिया गया है, जिसका अर्थ है अनमोल या Priceless। यह Anand Milk Union Limited का शॉर्ट नाम है।
- Amul Girl 50 साल से ज्यादा समय से ब्रांड का चेहरा है। नीले बालों और पोल्का-डॉट फ्रॉक वाली Amul Girl 1966 से लगातार विज्ञापन करती आ रही है। दुनिया में बहुत कम एडवरटाइजिंग कैंपेन इतने लंबे समय तक लगातार चल पाए हैं।
- भारत की श्वेत क्रांति की सबसे बड़ी ताकतः Amul का 'आनंद मॉडल' इतना सफल रहा कि इसी मॉडल के आधार पर ऑपरेशन फ्लड (White Revolution) शुरू हुआ। इसी वजह से भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक (Milk Producer) देश बना।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।