
लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कोई नहीं हटा सकता और पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। अमित शाह ने BJP सरकार की स्थिरता को लेकर कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि अब कार्यकर्ताओं को कमर कसकर जुट जाना चाहिए और अर्जुन की तरह केवल एक लक्ष्य पर ध्यान रखना चाहिए। शाह ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिले 41 प्रतिशत वोट का भी जिक्र किया और यूपी में तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य सामने रखा।