
Patiala Bridge Collapse: पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर ने बताई हादसे से पहले की बात!
Patiala Bhakra Canal Bridge Collapse: पटियाला में भाखड़ा नहर पर अचानक पुल ढहने से 2 ट्रक नीचे जा गिरे और एक में आग लग गई! क्या पुल पहले से हिल रहा था? ट्रक ड्राइवर के खुलासे ने खड़े किए कई सवाल। वीडियो में सुनिए चश्मदीद ट्रक ड्राइवर ने क्या कहा?
Bridge Over Bhakra Canal Collapsed: पटियाला, पंजाब में भाखड़ा नहर पर अचानक पुल ढहने से बड़ा हादसा हो गया! पसियाना गांव के पास पटियाला-संगरूर बाईपास पर पुल टूटते ही दो ट्रक नीचे जा गिरे, जबकि एक ट्रक में आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर राजवीर के बयान ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ड्राइवर का दावा है कि पुल पहले से हिल रहा था! क्या हादसे से पहले ही खतरे के संकेत मिल रहे थे? आखिर पुल अचानक कैसे ढहा? देखिए पूरी घटना और चश्मदीद की जुबानी।