Amit Shah Discussion Offer: अमित शाह ने संसद में विपक्ष को दिया खुला ऑफर, ‘3 बजे चर्चा होगी, लेकिन...

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 12, 2026, 02:07 PM IST
Amit shah

सार

Amit Shah Latest Statement: लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगर विपक्ष सदन को चलने दे तो वह चर्चा के लिए तैयार हैं। उन्होंने विपक्ष से दोपहर 2 बजे तक स्पीकर को चिट्ठी देने को कहा है, जिसके बाद 3 बजे चर्चा हो सकती है।

Amit Shah Parliament Speech: गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह दोपहर 3 बजे चर्चा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए विपक्ष को सदन की कार्यवाही चलने देनी होगी। अमित शाह का यह बयान उस वक्त आया जब विपक्षी सांसद उनकी 'चुप्पी' को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे थे।

शाह ने विपक्ष को एक तरह से चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे चर्चा को लेकर गंभीर हैं, तो दोपहर 2 बजे तक लोकसभा स्पीकर को एक पत्र सौंपें। उन्होंने साफ किया कि सरकार चर्चा से भाग नहीं रही है, लेकिन सदन में हंगामा करके बात नहीं बन सकती। यह बयान देकर शाह ने गेंद विपक्ष के पाले में डाल दी है।

विपक्ष के हंगामे पर शाह का पलटवार

संसद में विपक्षी दल गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे। विपक्ष का आरोप था कि शाह अहम मुद्दों पर 'मौन' साधे हुए हैं और सदन में जवाब नहीं दे रहे हैं। इसी शोर-शराबे के बीच शाह ने अपनी बात रखी।

उनके इस बयान का मतलब साफ है कि अगर चर्चा नहीं होती है, तो सरकार यह कह सकती है कि वह तो तैयार थी, लेकिन विपक्ष ने ही सदन नहीं चलने दिया। शाह की इस पेशकश के बाद अब यह देखना होगा कि विपक्षी दल क्या कदम उठाते हैं।

क्या विपक्ष हंगामा छोड़कर चर्चा के लिए राजी होगा या फिर उनका विरोध जारी रहेगा, यह अब दोपहर 2 बजे के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल, इस एक बयान ने संसद की सियासत को और गरमा दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dimple Yadav: 'जेवर एयरपोर्ट में भरा पानी, खस्ताहाल हो गया एक्सप्रेस वे'
जवाब देने को तैयार हुए Amit Shah तो अब Rahul Gandhi ने ले लिया यूटर्न, कहा- I am Not Intrested