'रामायण' देखने पहुंचे अमित शाह: बेटे जय शाह भी साथ; थिएटर से बाहर आते ही वायरल हुआ वीडियो

Published : Nov 10, 2026, 05:01 PM IST
amit shah

सार

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' की कमाई ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। करीब 2,000 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने अब तक कितने करोड़ कमाए और क्या यह अपनी लागत निकाल पाएगी?

अहमदाबाद. रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' इन दिनों सिनेमाघरों में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म देखने वालों की लिस्ट में अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी जुड़ गया है। दिवाली के मौके पर अमित शाह अपने पूरे परिवार के साथ फिल्म देखने पहुंचे। उनके बेटे जय शाह भी साथ नजर आए। थिएटर से बाहर निकलते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आखिर अमित शाह किस थिएटर में फिल्म देखने पहुंचे और उनके इस दौरे की इतनी चर्चा क्यों हो रही है?

अहमदाबाद के थिएटर में परिवार के साथ पहुंचे शाह

  • अमित शाह 8 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद में स्थित पी स्क्वायर थिएटर पहुंचे थे। यहां उन्होंने परिवार के साथ रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' देखी। इस दौरान उनके बेटे जय शाह भी मौजूद थे।
  • फिल्म देखने के बाद जब अमित शाह थिएटर से बाहर निकले तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसके बाद फिल्म और अमित शाह के इस फिल्मी दौरे को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।

सोशल मीडिया पर क्यों हो रही चर्चा?

  • अमित शाह के फिल्म देखने को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोगों ने उनके फिल्म देखने की तारीफ की, तो कुछ यूजर्स ने फिल्म को लेकर पहले हुए विवादों का जिक्र किया।
  • दरअसल, फिल्म रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर के भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर सवाल उठे थे। उनके पुराने खानपान से जुड़े बयानों को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। वहीं, साई पल्लवी की कास्टिंग को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस हुई थी।

कैसी है रामायण फिल्म की स्टार कास्ट

  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में हैं।
  • फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है। इसके संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और हंस जिमर ने संभाली है। फिल्म को दो भागों में बनाने की योजना है।

'रामायण: पार्ट-1' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है। 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज 5 दिनों में दुनियाभर में करीब 664 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म की नेट कमाई 346 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा इसके बजट को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 2,000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में दोनों पार्ट का बजट 4,000 करोड़ रुपये तक बताया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या कमाई इस भारी-भरकम बजट को पीछे छोड़ पाएगी?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP Politics: 'महिला की मांग में नहीं सिंदूर तो समझो प्लॉट खाली है', बयान पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य
Sonia Gandhi Book: सोनिया ने पति को राजनीति में आने से रोका, राहुल गांधी का क्यों नहीं किया विरोध?