Amitabh Bachchan Bungalow: सोसाइटी रिकॉर्ड में जया, सरकारी कागज में रमोला! आखिर किसका है 'जलसा'?

Published : Nov 15, 2026, 08:06 AM IST

अमिताभ बच्चन के मशहूर बंगले 'जलसा' पर किसका मालिकाना हक? 1993 की गिफ्ट डीड को भाभी रमोला बच्चन ने चुनौती दी है। सोसाइटी रिकॉर्ड में जया का नाम, लेकिन सरकारी प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला का! आखिर इस संपत्ति का असली मालिक कौन?

PREV
17
'जलसा' को लेकर क्यों छिड़ा विवाद?

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का जुहू स्थित मशहूर बंगला ‘जलसा’-जहां हर रविवार प्रशंसकों की भीड़ उमड़ती है-अब एक गहरे पारिवारिक संपत्ति विवाद के केंद्र में आ गया है। अमिताभ की भाभी और छोटे भाई अजिताभ बच्चन की पत्नी रमोला बच्चन ने 1993 की उस 'गिफ्ट डीड' (उपहार विलेख) को चुनौती दी है, जिसके तहत 'जलसा' जया बच्चन के नाम ट्रांसफर हुआ था।

27
कहां फंसा है मालिकाना हक का पेंच?
  • दोहरे रिकॉर्ड का रहस्य: 'कपोल हाउसिंग सोसाइटी' के दस्तावेजों में 'जलसा' की मालकिन जया बच्चन दर्ज हैं, जबकि महाराष्ट्र सरकार के 'प्रॉपर्टी कार्ड' में आज भी रमोला बच्चन का नाम है।
  • कैसे भड़का विवाद: सरकारी प्रॉपर्टी कार्ड से रमोला का नाम हटाकर जया का नाम दर्ज करने की कोशिश शुरू होते ही यह पुराना मामला फिर से गरमा गया।
37
जलसा की मालकिन कौन? सरकारी रिकॉर्ड ने बढ़ाया विवाद

इस मामले में सबसे दिलचस्प पहलू संपत्ति के अलग-अलग रिकॉर्ड हैं। कपोल हाउसिंग सोसाइटी के रिकॉर्ड में जया बच्चन को 'जलसा' की मालकिन बताया गया है, जबकि महाराष्ट्र सरकार के प्रॉपर्टी कार्ड में अब भी रमोला बच्चन का नाम दर्ज है।

47
1993 की गिफ्ट डीड पर क्यों उठे सवाल?

रमोला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि जलसा मूल रूप से उनके नाम पर रजिस्टर्ड था। बाद में 1993 में गिफ्ट डीड के जरिए इसे जया बच्चन के नाम कर दिया गया। उन्होंने इस दस्तावेज की वैधता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि इसे सादे कागज पर तैयार किया गया था, उस समय स्टांप ड्यूटी नहीं चुकाई गई और गवाहों के हस्ताक्षर भी मौजूद नहीं थे। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की अभय योजना के तहत इस दस्तावेज के बाद में हुए रजिस्ट्रेशन और नियमितीकरण पर भी आपत्ति जताई है।

57
सात महीने की शिकायतों के बाद शुरू हुई सुनवाई

मामला अब मुंबई के अंधेरी स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के डिप्टी रजिस्ट्रार के पास पहुंच गया है। पिछले सात महीनों में रमोला की ओर से कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। डिप्टी रजिस्ट्रार फैयाज मुलानी ने शिकायत मिलने और सुनवाई शुरू होने की पुष्टि की है। संबंधित पक्षों से जवाब मांगा गया है।

67
बच्चन परिवार ने क्या कहा?

अमिताभ बच्चन ने इस मामले पर पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया। जया बच्चन से भी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका। वहीं, अभिषेक बच्चन के प्रवक्ता ने इसे परिवार का निजी मामला बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

77
अभी किसके नाम होगा जलसा? फैसले का इंतजार

फिलहाल अधिकारी गिफ्ट डीड की वैधता और मालिकाना हक के दावों की जांच कर रहे हैं। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। अमिताभ बच्चन का 'जलसा' सिर्फ एक आलीशान बंगला नहीं, बल्कि प्रशंसकों के लिए भी खास पहचान रखता है। अमिताभ की रविवार को बंगले के बाहर प्रशंसकों से मुलाकात की परंपरा इसे और चर्चित बनाती है। अब सबकी नजर इस कानूनी विवाद की अगली सुनवाई पर है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories