ऑटो चलाने वाले चचा निकले इंग्लिश के धुरंधर! उनका अंदाज देख लोग बोले वाह चचा!

Published : Nov 10, 2026, 03:27 PM IST
Indian Auto Driver Speaking English

सार

Amravati Auto Driver Viral Video: महाराष्ट्र के अमरावती के एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चचा की फर्राटेदार इंग्लिश और उनका अनोखा अंदाज लोगों को हैरान कर रहा है।

Auto Driver Fluent English: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों महाराष्ट्र के अमरावती शहर के एक ऑटो ड्राइवर चचा का वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है। वीडियो में चचा जिस आत्मविश्वास के साथ अंग्रेजी बोलते नजर आ रहे हैं, उसे देखकर लोग भी हैरान हैं। उनका डायलॉग ‘Where Do You Stay?’ सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय हो रहा है।

ऑटो में बैठे चचा की इंग्लिश ने खींचा ध्यान

वायरल वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो में बैठे दिखाई देते हैं। पहली नजर में वह बिल्कुल आम ऑटो चालक लगते हैं, लेकिन जैसे ही वह अंग्रेजी में बातचीत शुरू करते हैं, सामने मौजूद शख्स भी चौंक जाता है। चचा पूरे आत्मविश्वास के साथ कहते हैं,‘I am a very astonished gentleman.’ इसके बाद वह पूछते हैं, **‘Where Do You Stay?’ उनके बोलने का अंदाज और बातचीत का आत्मविश्वास लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

अंग्रेजी सीखने को लेकर चचा की खास सोच

इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात सिर्फ चचा की अंग्रेजी नहीं, बल्कि भाषा सीखने को लेकर उनका नजरिया भी है। वह बताते हैं कि अंग्रेजी सीखना जरूरी है और इसे सीखने के लिए उम्र या पेशा कभी बाधा नहीं बनना चाहिए। उनकी बात से यह संदेश मिलता है कि सीखने की चाह रखने वाला इंसान किसी भी उम्र में नई भाषा या नया हुनर सीख सकता है। इसके लिए जरूरत है तो बस मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की।

और पढे़ं- ऑफिस की दिवाली पार्टी में पीली साड़ी वाली लड़की ने लूटी महफिल, डांस वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

चचा का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें रॉकस्टार बता रहा है, तो कोई उनके आत्मविश्वास को सलाम कर रहा है। वीडियो के डायलॉग पर लोग रील्स और मीम्स भी बना रहे हैं। इस तरह एक ऑटो ड्राइवर का अनोखा अंदाज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

चचा ने दिया सीखने का बड़ा संदेश

इस वायरल वीडियो से एक बात साफ होती है कि किसी इंसान की काबिलियत का अंदाजा उसके काम, कपड़ों या पेशे से नहीं लगाना चाहिए। सीखने की कोई उम्र नहीं होती और कोई काम छोटा नहीं होता। अमरावती के इन ऑटो वाले चचा ने अपने आत्मविश्वास और सीखने के जुनून से लोगों को यही खूबसूरत संदेश दिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

प्रणब मुखर्जी की PM बनने की इच्छा से क्यों हैरान थीं सोनिया गांधी? बेटी शर्मिष्ठा के सवाल से मचा बवाल!
Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी के सपोर्ट में पप्पू यादव, BJP से पूछे 3 तीखे सवाल