Amravati Fire : जिंदगी बचाने वाला वेंटिलेटर ही बना मासूमों का काल, मौत के बाद का वीडियो दिल दहला देगा

Published : Aug 24, 2026, 11:47 AM IST
Amravati Hospital Fire

सार

Amravati Hospital Fire Video : महाराष्ट्र के अमरावती जिला अस्पताल के नवजात यूनिट के वेंटिलेटर में आग लगने से बड़ा धमाका हो गया। जिसमें 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके के विधायक ने मामले की जांच की मांग उठाई है।

अमरावती, महाराष्ट्र के अमरावती जिले के सरकार अस्तपाल में आग लगने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। कैसे जिस वेंटिलेटर पर डॉक्टर और परिजनों से मासूम कों जिंदगी बचाने के लिए सुलाया था। आखिर में वही नवजातों के लिए काल बन गया। जिस किसी ने इस खौफनाक मंजर को देखा उसका कलेजा कांप गया। डॉक्टर से लेकर नर्स तक की आंखें नम थीं। बच्चों की मौत के बाद का जो वीडियो सामने आया वह आपके रोंगटे खड़े कर देगा। कैसे पलभर में पूरा इलाका जलकर खाक हो गया।

  • कांग्रेस विधायक सुलभा संजय खोडके ने सोमवार को एक सरकारी अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात बच्चों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने इस घटना को "एक बेहद दुखद हादसा" बताते हुए मामले की पूरी जांच की मांग की है, ताकि आग लगने के सही कारणों का पता चल सके।

धमाके के वक्त वेंटिलेटर पर थे 9 नवजात

सुलभा खोडके ने कहा, "यह वाकई एक बहुत दुखद घटना है। ये बच्चे प्री-मैच्योर थे, उनका वजन कम था और उन्हें ICU केयर की जरूरत थी। वहां कुल नौ मरीज थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई। स्टाफ ने बाकी सभी बच्चों को निकालकर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया है। फिर भी, यह एक दुखद घटना है। मामला बिजली से जुड़ा लगता है, लेकिन पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। मैंने इस मामले की पूरी और गहराई से जांच की मांग की है ताकि पता चल सके कि असल में हुआ क्या था।" उन्होंने कहा कि जिस यूनिट में आग लगी, वहां कुल नौ बच्चे थे।

इस वजह से वेंटिलेटर में हुआ धमाका

  • विधायक की यह प्रतिक्रिया अमरावती के जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के हुई आगजनी की घटना के बाद आई है। अधिकारियों के मुताबिक, आग सोमवार सुबह करीब 3.15 बजे तीसरी मंजिल पर बने नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) में लगी। बताया जा रहा है कि एक वेंटिलेटर में स्पार्क होने से आग भड़क गई।
  • अधिकारियों ने बताया कि NICU में अलग-अलग देखभाल की जरूरत वाले बच्चों के लिए कई सेक्शन थे। आग कथित तौर पर उस सेक्शन में शुरू हुई जहां बाहर से लाए गए बच्चे (outborn babies) रखे गए थे। अधिकारियों के अनुसार, छह बच्चों को एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

अमरावती में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

  • आग लगने की असली वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी में एक वेंटिलेटर में बिजली की खराबी को कारण बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारी जांच के जरिए ही घटना के सही कारणों का पता लगाने की उम्मीद कर रहे हैं।
    इस घटना ने एक बार फिर नियोनेटल और इंटेंसिव केयर यूनिट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां आपात स्थिति में प्री-मैच्योर और गंभीर रूप से बीमार बच्चे सबसे ज्यादा असुरक्षित होते हैं। अमरावती में पहले भी NICU में आग लगने की घटना हो चुकी है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Free LPG Cylinders: तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला! 1.30 करोड़ परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर, पैसे सीधे खाते में
Jaggery Plant Accident: ‘भाई बचा लो...’ चिल्लाता रहा युवक, उबलती चाशनी में फंसा रहा करीब 1 मिनट, सामने आया खौफनाक VIDEO