दिल्ली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! आज से खुला Amrit Udyan, फ्री में घूमिए फूलों से सजे इस खूबसूरत गार्डन में

Bimla Kumari   | CMS
Published : Aug 16, 2026, 01:24 PM IST
Amrit Udyan

सार

Amrit Udyan Opening Date 2026: राष्ट्रपति भवन का मशहूर अमृत उद्यान 16 अगस्त से एक बार फिर आम लोगों के लिए खुल गया है। 'उद्यान उत्सव-II' के तहत आप 15 सितंबर तक यहां गर्मियों के फूलों की खूबसूरती निहार सकते हैं। जानिए क्या है टाइमिंग और आखिरी एंट्री का वक्त।

Amrit Udyan Summer Annuals 2026: दिल्ली में घूमने का प्लान बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘अमृत उद्यान समर एनुअल्स एडिशन 2026’ का उद्घाटन किया है। इसके साथ ही अमृत उद्यान 16 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। समर एडिशन के दौरान यहां कई तरह के फूलों और आकर्षक उद्यानों का आनंद लिया जा सकेगा।

सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मिलेगी एंट्री

समर एनुअल्स एडिशन के दौरान अमृत उद्यान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। विजिटर्स को शाम 5 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, रखरखाव के काम के चलते उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा।

फ्री है एंट्री, लेकिन ऑनलाइन बुक करना होगा स्लॉट

अमृत उद्यान में घूमने के लिए किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, विजिटर्स को पहले ऑनलाइन अपना एंट्री स्लॉट बुक करना जरूरी है। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर स्लॉट बुक किया जा सकता है। किसी खास दिन के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक दिन पहले सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी और मौके पर बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

गेट नंबर 35 से होगी एंट्री

अमृत उद्यान में विजिटर्स की एंट्री और एग्जिट नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगी। यहां आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था को आसान बनाने के लिए अलग-अलग सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

पानी से लेकर फर्स्ट एड तक की सुविधा

उद्यान में घूमने के दौरान विजिटर्स के लिए पीने के पानी के स्टॉल, फर्स्ट एड पोस्ट, बारिश से बचने के लिए स्थान और टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से अमृत उद्यान के एंट्री पॉइंट तक शटल बस सेवा भी मिलेगी।

हर 30 मिनट में मिलेगी शटल बस

शटल बस सेवा सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी और करीब हर 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इससे मेट्रो से आने वाले लोगों को अमृत उद्यान तक पहुंचने में आसानी होगी।

इन जगहों को देख सकेंगे विजिटर्स

अमृत उद्यान में विजिटर्स को बाल वाटिका, प्लमेरिया गार्डन, बरगद गार्डन, बोन्साई गार्डन, बैबलिंग ब्रुक, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन देखने का मौका मिलेगा। यहां अलग-अलग किस्म के फूलों के साथ कई आकर्षक गार्डन भी मौजूद हैं।

बैबलिंग ब्रुक और बरगद गार्डन भी खास

विजिटर्स बैबलिंग ब्रुक में झरनों वाली पानी की धारा देख सकेंगे। वहीं बरगद गार्डन में मौजूद रिफ्लेक्सोलॉजी पथ भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। समर एडिशन में फूलों और हरियाली के बीच घूमने का अनुभव खास हो सकता है।

साथ ले जा सकते हैं ये सामान

विजिटर्स अपने साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स या हैंडबैग, पानी की बोतल और छोटे बच्चों के लिए दूध की बोतल ले जा सकते हैं। हालांकि, परिसर में प्रवेश से पहले निर्धारित नियमों का पालन करना होगा।

राष्ट्रपति भवन और म्यूजियम भी घूम सकेंगे

अमृत उद्यान के अलावा विजिटर्स मंगलवार से रविवार तक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन म्यूजियम भी देख सकते हैं। वहीं, हर शनिवार राष्ट्रपति भवन के फोरकोर्ट में आयोजित होने वाली ‘चेंज-ऑफ-गार्ड’ सेरेमनी देखने का भी मौका मिलेगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Wagah-Attari Border पर BSF Dog Squad का हैरतअंगेज करतब । Beating Retreat Ceremony
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया ने देखा तिरंगे का रंग, Burj Khalifa से Times Square तक जश्न