Published : Nov 26, 2026, 08:30 AM ISTUpdated : Nov 26, 2026, 08:35 AM IST
Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में पटना के नदावां में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। 52 घोड़ों की रेस, VIP मेहमानों के लिए हेलीपैड, लाखों मिठाइयां और भव्य पंडाल चर्चा में हैं। देखें शादी की 7 खास तस्वीरें।
Anant Singh: बेटी शिवांगी की शादी में 52 घोड़ों की रेस
पटना के नदावां में अनंत सिंह की बेटी की शादी ने पूरे इलाके का रंग बदल दिया। लाखों लोगों की भीड़, घुड़दौड़ का रोमांच, वीआईपी मेहमानों की आमद और शाही सजावट की खास झलक इस फोटो गैलरी में देखिए।
27
एसयूवी की सनरूफ से निकले अनंत सिंह
नारंगी गमछा लहराते हुए एसयूवी की सनरूफ से बाहर निकले अनंत सिंह का अंदाज लोगों के बीच खूब चर्चा में रहा। समर्थकों के घेरे के बीच बेटी की शादी में पहुंचे मोकामा के विधायक के इस स्वागत ने पूरे माहौल को खास बना दिया।
#WATCH | Patna, Bihar: Mokama MLA Anant Singh organised a horse race on the occasion of his daughter's wedding, drawing a massive crowd of spectators, with several people climbing towers to catch a glimpse of the event https://t.co/TOauJltn9W
— ANI (@ANI) November 25, 2026
37
पांच लाख की भीड़ और लंबा जाम
नदावां की ओर जाने वाली संकरी सड़कों पर पांच लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने से पांच से दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कार, ट्रैक्टर और पैदल पहुंचे लोगों के बीच सड़क किनारे खाने-पीने के स्टॉल और लाउडस्पीकरों ने मेले जैसा माहौल बना दिया।
विभिन्न राज्यों से आए 52 घोड़ों और घुड़सवारों के बीच 12 बीघे के ट्रैक पर दौड़ हुई, जिसमें विजेता को नई महिंद्रा थार दी जानी थी। भीड़ के ट्रैक पर आ जाने से आयोजकों को मुकाबला रोकना पड़ा और फाइनल गुरुवार तक टालना पड़ा।
#WATCH Patna, Bihar: On invitation for his daughter's wedding, expelled JD(U) MLA Anant Singh says, "Everyone has been invited. Not only from Bihar, but from across India and Pakistan... Politicians from both the ruling and opposition parties have been invited. There is no ruling or opposition at a wedding. Artists are also coming....PM Modi will also be given an invitation card." (08.11)
— ANI (@ANI) November 9, 2026
57
बिजली के खंभों पर चढ़कर नजारा देखते युवा
घुड़दौड़ देखने के लिए कई नौजवान बिजली के स्टील टावरों और खंभों पर चढ़ गए ताकि ट्रैक का साफ नजारा मिल सके। मैदान के चारों ओर दर्शकों की भारी भीड़ जुटी और हर कोई घोड़ों की रफ्तार को कैमरे में कैद करता दिखा।
67
हेलीपैड से पहुंचे वीआईपी मेहमान
मेहमानों की सुविधा के लिए बने हेलीपैड पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी सुबह पहुंचे। अनंत सिंह के खिलाफ जेडीयू निष्कासन और कानूनी मामलों के बीच इन मुलाकातों ने राजनीतिक हलचल बढ़ाई।
77
गुलाबी जयमाला मंच और शाही सजावट
चार से पांच लाख मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा व्यंजनों का इंतजाम किया गया और 500 से अधिक हलवाई जुटे रहे। टैंकरों से मंगाए दूध के बीच 25 लाख रसगुल्ले और 50 लाख गुलाब जामुन तैयार किए जाने की चर्चा रही। मऊ के कारीगरों, बंगाल के लाइटिंग विशेषज्ञों और जयपुर व मुरादाबाद के डेकोरेटरों ने 1.5 किलोमीटर सड़क और दस बीघे के पंडाल को सजाया। जयपुर के पत्रिका गेट की तर्ज पर बने 100 फीट चौड़े व 30 फीट ऊंचे गुलाबी मंच ने सबका ध्यान खींचा।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।