मिस्र की राजधानी काहिरा में ईंधन से भरा ट्रक पलटने के बाद भीषण आग लग गई। Cairo Fire Accident में 31 लोगों की मौत और 15 घायल हुए हैं। जानिए हादसे की वजह, राहत-बचाव और जांच से जुड़ी पूरी जानकारी।

Cairo Fire Accident: मिस्र की राजधानी काहिरा में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। घनी आबादी वाले इलाके में ईंधन से भरा ट्रक पलटने के बाद आग का गोला बन गया। देखते ही देखते आग आसपास के वाहनों तक फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Cairo Truck Fire: कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

  • हादसा काहिरा के अल-वरक इलाके में रिंग रोड पर हुआ। यह सड़क राजधानी के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ती है।
  • सरकारी मीडिया के मुताबिक, ईंधन से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया और उसमें आग लग गई।
  • आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास से गुजर रहे कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए।
  • घटनास्थल के वीडियो में आग की ऊंची लपटें और आसमान में उठता काला धुआं दिखाई दिया।
Scroll to load tweet…

Egypt Fire Accident: 39 एम्बुलेंस मौके पर भेजीं

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने राहत और बचाव के लिए 39 एम्बुलेंस भेजीं।
  • हादसे में 15 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें चार की हालत गंभीर है।
  • दमकलकर्मियों ने ट्रक और आसपास जले वाहनों में लगी आग बुझाई।
  • बुरी तरह झुलसे लोगों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।
Scroll to load tweet…

Cairo Accident Investigation: हादसे की जांच शुरू

  • मिस्र के सरकारी अभियोजक ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
  • प्रधानमंत्री मुस्तफा मदबौली ने हादसे के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।
  • सरकार पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी करेगी।
  • हादसे के बाद रिंग रोड को दोबारा खोल दिया गया है और मलबा हटा लिया गया है।

Egypt Road Accident: सड़क हादसों में हजारों मौतें

मिस्र में सड़क दुर्घटनाएं और आग की घटनाएं चिंता का विषय रही हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल सड़क हादसों में करीब 6,000 लोगों की जान गई थी। लापरवाही से ड्राइविंग, वाहनों का खराब रखरखाव और यातायात नियमों का उल्लंघन इसकी प्रमुख वजहों में शामिल हैं।