बाहुबली अनंत सिंह की बेटी की शादी में कौन-कौन VIP पहुंचा, मंत्री-सांसदों का लगा जमावड़ा

Published : Nov 25, 2026, 02:24 PM IST
anant singh daughter shivangi wedding vip guests ministers mp

सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में नेताओं, मंत्रियों, सांसदों और VIP मेहमानों का जमावड़ा लग रहा है, जहां कई चर्चित चेहरे समारोह में पहुंच रहे हैं। पूर्व सांसद रामा सिंह से लेकर दूसरे राजनीतिक दिग्गजों तक, जानिए अनंत सिंह की इस हाईप्रोफाइल शादी में कौन-कौन मेहमान पहुंचा।

पटना. बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी को लेकर नदवां गांव में भव्य आयोजन हो रहा है। शादी में राजनीतिक हस्तियों, सांसदों, मंत्रियों और दूसरे राज्यों के खास मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अनंत सिंह पहुंच चुके हैं। वहीं गोरखपुर से बीजेपी सासंद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन भी पहुंचे हैं। कई अन्य बड़े नेताओं और VIP मेहमानों के आने की चर्चा है। इस हाईप्रोफाइल शादी पर बिहार की सियासत से लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

अनंत सिंह के मेहमान बने यह दिग्गज नेता

  • शादी समारोह में पूर्व सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भी पहुंचे हैं।
  • शादी समारोह में पूर्व सांसद रामा सिंह पहुंच चुके हैं।
  • नवादा से बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर अनंत सिंह को शुभकामनाएं देने पहुंच हैं।
  • शादी में देश के अलग-अलग हिस्सों से मेहमानों के आने का सिलसिला जारी है।

तिलक समारोह में भी पहुंचे थे कई मंत्री

शिवांगी के तिलक समारोह में भी बिहार के कई बड़े राजनीतिक चेहरे नजर आए थे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, रामकृपाल यादव, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र सहित कई नेता समारोह में शामिल हुए थे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक भी तिलक समारोह में पहुंचे थे।

VIP मेहमानों के लिए खास इंतजाम

अनंत सिंह की बेटी की शादी में VIP मेहमानों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। समारोह स्थल पर पुलिसकर्मियों और बाउंसरों की तैनाती की गई है। हेलिकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए हेलीपैड भी तैयार किए गए हैं। शादी में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना के चलते प्रशासन ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहा है।

151 गाड़ियों से आएगी बारात

बता दें कि बिहार के बाढ़ स्थित नदवां गांव में शिवांगी और ऋषिकेश वैदिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेकर विवाह के बंधन में बंधेंगे। शादी को लेकर गांव में भव्य तैयारियां की गई हैं। बारात 151 गाड़ियों के काफिले के साथ नदवां पहुंचेगी, जबकि रात 9 बजे जयमाला का कार्यक्रम होगा।

4 लाख लोगों के भोज का इंतजाम

अनंत सिंह की बेटी की शादी में सबसे बड़ा आयोजन मेहमानों के भोजन को लेकर किया गया है। बताया जा रहा है कि भोज में करीब 4 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। सुबह 10 बजे से ही मेहमानों और लोगों के लिए भोजन शुरू हो चुका है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के भोजन की व्यवस्था शादी समारोह को खास बना रही है। करीब 10 बीघा जमीन पर पंडाल लगाया गया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran Honour Killing: 19 साल की गर्भवती बेटी को खिलाईं 30 गोलियां, फिर घोंट दिया गला! क्या थी वजह?
DU Student Death: मैंने उसे मारा है, अब मैं नहर में कूद जाऊंगा... फरीदाबाद में छात्रा की मौत के बाद मिला नोट