DU Student Death: मैंने उसे मारा है, अब मैं नहर में कूद जाऊंगा... फरीदाबाद में छात्रा की मौत के बाद मिला नोट

Published : Nov 25, 2026, 02:14 PM IST
Delhi University Student Found Dead in Faridabad Hotel Suspect Leaves Murder Confession Note

सार

पुलिस को एक हाथ से लिखा हुआ नोट मिला है, जिस पर छात्रा के पड़ोसी विपिन यादव के साइन हैं। विपिन ही उसके साथ होटल में रुका था। इस नोट में लिखा है कि उसने लड़की को मार दिया है और अब वो नहर में कूदने जा रहा है।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) की 19 साल की एक छात्रा का शव हरियाणा के फरीदाबाद के एक होटल के कमरे में मिला है। कमरे से एक हाथ से लिखा हुआ कबूलनामा भी बरामद हुआ है। यह नोट कथित तौर पर उस शख्स ने छोड़ा है जो छात्रा के साथ होटल में रुका था। नोट में लिखा है कि उसने महिला की हत्या कर दी है और अब अपनी जान देने के लिए आगरा नहर में कूद जाएगा। आरोपी का नाम विपिन यादव है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घर से निकली और गायब हो गई छात्रा

मृतक छात्रा फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी स्थित कुरैशीपुर गांव की रहने वाली थी। परिवार वालों के मुताबिक, वह सोमवार को यह कहकर घर से निकली थी कि वह कॉलेज जा रही है। ईटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार, दोपहर करीब 3 बजे तक उसकी परिवार से बात हुई, लेकिन उसके बाद उसका फोन बंद आने लगा।

जब वह घर नहीं लौटी, तो परेशान होकर परिवार वालों ने धौज थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जांच में पता चला कि छात्रा अपने पड़ोसी विपिन के साथ सेक्टर 37 के एक होटल में ठहरी थी। विपिन उसके घर के सामने ही रहता है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार एक-दूसरे को जानते थे और विपिन का उनके घर आना-जाना था।

सीसीटीवी में होटल से निकलता दिखा आरोपी

इस घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ, जब होटल के कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा खोला तो छात्रा का शव बेड पर पड़ा था।

कमरे से चूहे मारने वाली दवा की एक बोतल भी मिली है। पुलिस को शक है कि उसे यह दवा दी गई होगी।

होटल के सीसीटीवी फुटेज में सोमवार शाम को विपिन कमरे को बाहर से लॉक करके जाता हुआ दिख रहा है। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है।

एक सुसाइड नोट मिला

पुलिस को एक हाथ से लिखा नोट मिला है, जिस पर कथित रूप से विपिन के साइन हैं। इसमें लिखा है कि उसने छात्रा को मार दिया है और अब वह आगरा नहर में कूदकर जान दे देगा।

पुलिस नोट की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक इसकी सच्चाई और मौत की असल वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस विपिन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच से ही साफ हो पाएगा कि छात्रा की मौत कैसे हुई और इस घटना के पीछे क्या कारण थे।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Iran Honour Killing: 19 साल की गर्भवती बेटी को खिलाईं 30 गोलियां, फिर घोंट दिया गला! क्या थी वजह?
Cannon Beach Sneaker Wave: पुलिस की चेतावनी के बावजूद समंदर की तेज लहरों में बहे शख्स और कुत्ता, वीडियो वायरल