
Mokama MLA Anant Singh Daughter Wedding: बिहार की राजनीति के चर्चित चेहरे और मोकामा के विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों जश्न का माहौल है। वजह है उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी, जो 25 नवंबर को होने जा रही है। इस शादी की तैयारियां इतनी ग्रैंड हैं कि हर तरफ सिर्फ इसी के चर्चे हो रहे हैं। लोग तो इस शाही आयोजन की तुलना अंबानी परिवार की शादियों से भी करने लगे हैं। इस हाई-प्रोफाइल वेडिंग में देश की राजनीति से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक की कई बड़ी हस्तियां जुटने वाली हैं। लेकिन इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को थोड़ा सोच में डाल दिया है।
कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें अनंत सिंह खुद खेसारी लाल यादव को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देते नजर आए थे। उस वीडियो को देखकर फैंस मान बैठे थे कि शादी में खेसारी का जलवा जरूर देखने को मिलेगा। लेकिन अब मीडिया से बातचीत में खुद खेसारी लाल ने साफ कर दिया है कि उनके लिए इस शादी में पहुंचना काफी मुश्किल लग रहा है। इसके पीछे उन्होंने एक बेहद निजी और पारिवारिक वजह बताई है।
खेसारी ने बताया कि अनंत सिंह ने उन्हें बड़े प्यार से न्योता दिया है और इस बारे में दोनों की फोन पर बात भी हुई है। लेकिन संयोग से जिस दिन शिवांगी की शादी है, ठीक उसी तारीख को खेसारी के साढ़ू की बेटी की भी शादी है। एक्टर ने अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि वो लड़की उनके घर में सबसे बड़ी है और बचपन से उन्हीं के घर पर रहकर पली-बढ़ी है। घर की पहली बेटी की शादी होने की वजह से उनकी पत्नी और पूरे परिवार का पूरा ध्यान और झुकाव उसी शादी की तरफ है। ऐसे में एक ही दिन दो बड़ी शादियां होने के कारण खेसारी के लिए मोकामा विधायक की बेटी की शादी में शामिल होना चुनौतीपूर्ण हो गया है।
हालांकि, खेसारी ने पूरी तरह से ना नहीं कहा है। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को वो पटना से बाहर रहेंगे, लेकिन उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि वो किसी तरह समय निकालकर अनंत भैया की बेटी को आशीर्वाद देने जरूर पहुंचें। खेसारी के मुताबिक, शिवांगी भी उनकी बेटी जैसी ही हैं और अगर समय ने साथ दिया तो वो इस खुशी में जरूर शरीक होंगे। अब फैंस की नजरें 25 नवंबर पर टिकी हैं कि क्या सुपरस्टार अपने बिजी शेड्यूल और घर की शादी के बीच रास्ता निकाल पाते हैं या नहीं।
भले ही खेसारी के आने पर सस्पेंस बना हुआ हो, लेकिन इस शाही शादी की गेस्ट लिस्ट बेहद लंबी और खास है। अनंत सिंह ने खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस शादी के लिए आमंत्रित किया है। इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री से एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शादी में आने की हामी भर दी है। साथ ही पावर स्टार पवन सिंह और सांसद-सिंगर मनोज तिवारी को भी बुलाया गया है। बॉलीवुड से अभिनेता सोनू सूद, सिंगर उदित नारायण और लोक गायिका मैथिली ठाकुर के भी इस भव्य समारोह में शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।