
Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। दिल्ली के इंडिया गेट पर पूर्व भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अंकिता के माता-पिता को गुरुवार सुबह करीब 4 बजे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि, धरना देने के बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। परिवार की मांग है कि अंकिता हत्याकांड में कथित वीआईपी कनेक्शन की जांच पूरी होने तक गौतम की नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले में कथित वीआईपी एंगल की जांच पूरी होने तक इस नियुक्ति को रोक दिया जाए। परिवार का कहना है कि जब तक मामले से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद अधूरी है।
#WATCH | Ankita Bhandari murder case | Delhi | Ankita Bhandari's mother says, "We want to state that we will remain steadfast until his (Dushyant Gautam) appointment is revoked... If we are not permitted to sit here, we will sit on a hunger strike in our own homes..."
Her father says, "We give the government a 24-hour ultimatum: the appointment of Dushyant Kumar as the Governor of Sikkim must be cancelled. If it is not revoked, the people across the entire country will take to the streets, and the government will be held responsible"
— ANI (@ANI) October 15, 2026
बुधवार शाम लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने इंडिया गेट के पास प्रदर्शन कर रहे अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उनके धरने में शामिल होकर समर्थन जताया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भाजपा पर मामले में कथित वीआईपी आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय से न्याय का इंतजार कर रहा है और कांग्रेस इस लड़ाई में उनके साथ खड़ी है।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से साझा किए गए दृश्यों में अंकिता की मां को पुलिस हिरासत में ले जाते हुए दिखाया गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई, तो वे अपने घर पर भूख हड़ताल करेंगी। वहीं, अंकिता के पिता ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर देशभर में लोग सड़कों पर उतर सकते हैं।
#WATCH | Ankita Bhandari murder case | Delhi | On the detention of Ankita Bhandari's parents, Congress leader Supriya Shrinate says, "What kind of action is this? A heartless act against helpless parents who have been seeking justice for four years. Instead of granting them justice, the main accused is being appointed as a Governor, and on top of that, these parents are being treated with such cruelty. Like cowards, they arrived before six in the morning and dragged the young women away from here. What kind of conduct is this from the Delhi Police? The Delhi Police should be ashamed!"
— ANI (@ANI) October 15, 2026
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं सुप्रिया श्रीनेत, पवन खेड़ा और काजी निजामुद्दीन ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय की मांग कर रहे परिवार के साथ कठोर व्यवहार किया जा रहा है। वहीं, कॉकroach जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर सवाल उठाए। परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप कर मामले से जुड़े सभी आरोपों की जांच सुनिश्चित करने की अपील की है।
19 वर्षीय अंकिता भंडारी ऋषिकेश के वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। 18 सितंबर 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी और चार दिन बाद उनका शव चिल्ला नहर में मिला था। इस मामले में रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता को दोषी ठहराया गया था। अंकिता के परिवार ने हत्या में कथित वीआईपी की भूमिका की गहन जांच की मांग की है। दुष्यंत गौतम इस मामले में आरोपी के तौर पर नामजद नहीं हैं। उनके खिलाफ लगाए गए आरोप अप्रमाणित हैं और उन्होंने इन्हें खारिज किया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।