Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!

Kannauj Accident Latest News: मथुरा से लौट रहे स्कूली बच्चों की बस को कन्नौज में ट्रक ने मारी भीषण टक्कर। आखिर सड़क किनारे खड़ी बस कैसे बनी चार मासूमों की मौत की वजह? हादसे में 24 घायल। देखें वीडियो।

Share this Video

Kannauj School Bus Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 24 बच्चे और स्कूल स्टाफ घायल हो गए। हादसा सुबह करीब पौने छह बजे ठठिया थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक, कौशांबी के सिराथू स्थित ओरिएंट पब्लिक स्कूल की बस में करीब 50 बच्चे और आठ शिक्षक सवार थे। सभी मथुरा से स्कूल टूर करके अपने गृह जनपद लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 209 के पास बस को बच्चों के टॉयलेट जाने के लिए सड़क किनारे रोका गया था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने खड़ी बस को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को तत्काल तिर्वा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दो गंभीर घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Related Video