
एक तरफ जहां देश के कई हिस्सों में लोग जून के महीने में बारिश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। लगातार हो रही बारिश के चलते यहां लैंडस्लाइड यानी पहाड़ खिसकने की घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं। इसमें एक बाइकर पहाड़ के खिसकते हुए हिस्से के साथ नदी में गिरता दिख रहा है, लेकिन चमत्कारिक रूप से उसकी जान बच जाती है।
यह घटना 28 जून 2026 को अरुणाचल प्रदेश के लोअर सियांग जिले के सिजी गांव में हुई। यहां भारी बारिश की वजह से पहाड़ का एक हिस्सा कमजोर हो गया था। वीडियो में दिखता है कि एक बाइकर पहाड़ को काटकर बनाई गई कच्ची और कीचड़ भरी सड़क से गुजर रहा है। तभी अचानक पूरी की पूरी सड़क पहाड़ के एक बड़े हिस्से के साथ नीचे धंसने लगती है। कुछ ही सेकंड में मिट्टी, पत्थर और मलबे का बड़ा ढेर बाइकर समेत नीचे बह रही नदी में समा जाता है। हालांकि, इस डरावने मंजर के बीच गनीमत यह रही कि बाइकर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित बच निकला। नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में मानसून के दौरान इस तरह के लैंडस्लाइड और सड़कों का धंसना आम बात है।
Hair raising video from Arunachal Pradesh shows a biker riding a landslide (28।06।2026)
Amidst incessant rains across NE India, a video from Siji, Lower Siang shows a landslide carrying a biker down with it & blocking the Siji River।
Luckily, the biker escaped unharmed। He… pic।twitter।com/ypRiZRQjQJ— Kyang Thang རྐྱང་ཐང་ (@Kyangs_Thang) June 28, 2026
वीडियो में एक बाइकर पहाड़ के किनारे बनी संकरी और कीचड़ वाली सड़क पर धीरे-धीरे आगे बढ़ता दिख रहा है। अचानक, सड़क समेत पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिरने लगता है। देखते ही देखते, बाइकर मलबे के साथ नीचे नदी की ओर बह जाता है। यह नजारा बेहद खौफनाक था, लेकिन बाइकर का बिना किसी चोट के बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था।
इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग बाइकर के बचने को 'दूसरी जिंदगी' बता रहे हैं। लैंडस्लाइड की भयावहता को देखते हुए कई यूजर्स ने बाइकर के बचने पर हैरानी जताई। वहीं कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह शख्स बहुत किस्मत वाला है और उसे अब एक लॉटरी टिकट जरूर खरीदना चाहिए।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।