Asian Games 2026 में भारत का जलवा: एक ही दिन में जीते 3 गोल्ड, जानें कौन हैं जीत का हीरो

Published : Sep 30, 2026, 03:18 PM IST
Asian Games 2026

सार

भारतीय कंपाउंड आर्चर्स ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में कमाल कर दिया है। भारत ने एक ही दिन में मेन्स, विमेंस और मिक्स्ड टीम इवेंट में तीन गोल्ड मेडल अपने नाम किए हैं।

Aichi-Nagoya : भारतीय कंपाउंड आर्चर्स ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में अपना दबदबा बनाया है। मेन्स कंपाउंड आर्चरी टीम ने बुधवार को चीन को एक बेहद रोमांचक फाइनल में हराकर दिन का तीसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने फाइनल में चीन को 238-237 के करीबी अंतर से हराया। साहिल जाधव इस जीत के असली हीरो रहे। उन्होंने अपने सभी निशानों पर परफेक्ट 10 स्कोर किया। कुशल दलाल और गणेश मणि रत्नम ने भी उनका शानदार साथ निभाया।

तिगड़ी के कमाल से भारत जीता अब तक 58 मेडल

  • भारत का यह एशियन गेम्स 2026 में 58वां मेडल है। इसमें 10 गोल्ड के साथ 21 ब्रॉन्ज और 27 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। चीन ने मैच की शुरुआत में लगातार तीन परफेक्ट 10 लगाए। वहीं भारत की तरफ से साहिल और गणेश ने 10 स्कोर किया, लेकिन कुशल का निशाना 9 पर लगा। इससे भारत एक पॉइंट पीछे हो गया। ईएसपीएन (ESPN) के मुताबिक, चीन का प्रदर्शन दूसरे राउंड में भी परफेक्ट रहा। भारत की तरफ से गणेश ने 9 और कुशल-साहिल ने 10 स्कोर किया। भारत इस समय 60-58 से पीछे चल रहा था।
  • चीनी आर्चर्स भारतीय टीम की तमाम कोशिशों के बावजूद लगातार 10 स्कोर करते रहे। भारत ने भी कुछ परफेक्ट 10 लगाए, लेकिन चीन ने मैच के बीच तक 120-118 की लीड बना ली थी。
  • भारत ने इसके बाद वापसी करते हुए तीन परफेक्ट 10 लगाए और अपना स्कोर 150 में से 148 कर लिया। वहीं चीन ने 10, 9 और 10 स्कोर किया। इससे उनकी लीड घटकर सिर्फ एक पॉइंट (149-148) रह गई। भारत लगातार दबाव बना रहा था, लेकिन चीन भी कदम से कदम मिला रहा था। चीन ने 179-178 से एक पॉइंट की बढ़त कायम रखी।
  • भारतीय तिकड़ी ने आखिरी राउंड शुरू होते ही परफेक्ट 10 लगाए। दूसरी तरफ चीन ने दो 10 और एक 8 स्कोर किया (जिस पर रिव्यू लिया गया)। चीन इसके बावजूद 208-207 से एक पॉइंट आगे था।

आर्चरी में गोल्ड की हैट्रिक

  • साहिल ने अपना आखिरी शॉट 10 पर लगाया और 100 प्रतिशत परफेक्ट 10 का अपना रिकॉर्ड कायम रखा। कुशल और गणेश ने भी 10 स्कोर किया। चीन ने भी जवाब में तीन 10 लगाए और अपने 8 पॉइंट वाले शॉट के रिव्यू का इंतजार किया। अंत में जीत भारत के हाथ लगी और टीम ने गोल्ड पर कब्जा जमाया।
  • साहिल, कुशल और गणेश की तिकड़ी ने इससे पहले सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 236-229 से हराया था। इसी जीत ने आर्चरी में गोल्ड की हैट्रिक की नींव रखी थी।

भारतीय महिला आर्चर्स ने चीन को हराया

  • भारतीय महिला आर्चरी टीम (ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकीथा तनीपार्थी और पृथिका प्रदीप) ने भी ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने विमेंस कंपाउंड आर्चरी टीम इवेंट के फाइनल में चीन को हराकर देश को शानदार गोल्ड मेडल दिलाया।
  • भारतीय महिला आर्चर्स ने खिताबी मुकाबले में चीन को 238-234 से हराया। भारत ने पहले रोटेशन से ही अपनी लीड बनाए रखी। ज्योति का यह एशियन गेम्स में चौथा गोल्ड है, जबकि चिकीथा और पृथिका का यह पहला एशियाड गोल्ड है। इस टीम ने 2014 में साउथ कोरिया द्वारा बनाए गए 238 पॉइंट्स के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।
  • चिकीथा तनीपार्थी और साहिल जाधव की जोड़ी ने बुधवार को बाद में कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में भी जलवा बिखेरा। उन्होंने साउथ कोरिया को एक बेहद रोमांचक शूट-ऑफ में हराकर गोल्ड मेडल जीता।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

शर्म कर लो..पाकिस्तानी PM को किसने-क्यों मारा ताना? इजराइल से कैसे निकला कनेक्शन
Flydubai Flight VIDEO: 'हाईजैक' सिग्नल से पहले कॉकपिट में क्या हुआ? पायलट को चाकू! PHOTOS