
Cockroaches Seized News: अगर आपके घर में एक या दो कॉकरोच (Cockroach) भी दिख जाएं, तो पूरे घर में कोहराम मच जाता है। शायद आप तुरंत स्प्रे या चप्पल ढूंढने लगें। लेकिन जरा सोचिए, अगर किसी के पास 1 लाख से ज्यादा कॉकरोच हों तो? ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने अधिकारियों के साथ-साथ हर किसी को हैरान कर दिया। यहां एक शख्स के पास से 1 लाख से ज्यादा जिंदा कॉकरोच बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सामान्य कॉकरोच नहीं थे, बल्कि विदेशी प्रजाति के कॉकरोच थे, जिन्हें वहां रखना और बेचना गैरकानूनी है।
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य के बाथर्स्ट (Bathurst) शहर में पर्यावरण विभाग और पुलिस ने मिलकर अब तक की सबसे अजीबोगरीब और ऐतिहासिक बग रेड (Bug Bust) की है। अधिकारियों ने एक कमर्शियल ब्रीडर के ठिकाने से 1 लाख से ज्यादा अवैध और विदेशी प्रजाति के कॉकरोच जब्त किए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन कीड़ों की कीमत करीब 2 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी लगभग 1.11 करोड़ रुपए आंकी गई है।
STORY | Australian cockroach kingpin caught with 100,000 illegal insects in record bug bust, reports AP
(Photo: Dubia cockroaches)
(Photo Source: Department of Climate Change, Energy, Environment and Water (DCCEEW), Australia) pic.twitter.com/ssPJ5nRIOD— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
आम लोगों के लिए कॉकरोच सिर्फ एक गंदा कीड़ा हो सकते हैं, लेकिन अतरंगी पालतू जानवर (Exotic Pets) रखने के शौकीनों की दुनिया में इनका एक बहुत बड़ा अंडरग्राउंड बाजार है। दुनियाभर में लोग जो रेंगने वाले जीव (Reptiles) जैसे गिरगिट, महंगी छिपकलियां, अजगर या मकड़ियां पालते हैं, उन्हें प्रोटीन देने के लिए इन खास कॉकरोच की जरूरत पड़ती है। इस रेड में मिले डूबिया कॉकरोच (Dubia Cockroaches) को रेप्टाइल्स का सबसे पसंदीदा और पौष्टिक खाना माना जाता है। यह ब्रीडर इन्हें भारी मुनाफे पर पालतू जानवरों की दुकानों और शौकीनों को फीडर (Feeders) के रूप में चोरी-छिपे सप्लाई करने के लिए बड़ी संख्या में पैदा कर रहा था।
इस बरामदगी में सबसे ज्यादा हैरान करने वाली प्रजाति मैडागास्कर हिंसिंग कॉकरोच (Madagascar Hissing Cockroach) है, जो दुनिया के सबसे बड़े कॉकरोच में से एक माने जाते हैं। इनका साइज 2 से 3 इंच (5 से 8 सेंटीमीटर) होता है, जो एक आम इंसानी उंगली या हथेली से भी बड़ा है। जब ये डरते हैं या गुस्से में होते हैं, तो अपने शरीर से हवा छोड़कर सांप की तरह तेज फुफकारने (Hissing) की आवाज निकालते हैं। ऑस्ट्रेलिया की बायोडायवर्सिटी और खेती को बचाने के लिए इन्हें आयात करना, पालना या बेचना पूरी तरह बैन है।
ऑस्ट्रेलिया के पर्यावरण विभाग (DCCEEW) के मुताबिक, यह देश के इतिहास में कीड़ों की सबसे बड़ी अवैध खेप है। सरकार ने साफ किया है कि इन विदेशी कीड़ों की कोई एनवायरनमेंटल रिस्क जांच नहीं हुई थी। अगर ये 1 लाख कीड़े गलती से भी खुले में लीक हो जाते, तो स्थानीय फसलों को तबाह कर देते और स्थानीय वन्यजीवों में खतरनाक बीमारियां फैला सकते थे।
इन कीड़ों से होने वाले खतरे को देखते हुए, न्यू साउथ वेल्स के प्राइमरी इंडस्ट्रीज विभाग ने इन सभी 1 लाख कॉकरोच को जब्त करने के बाद इच्छा-मृत्यु (Euthanised) देकर पूरी तरह नष्ट करने का फैसला किया है। इसके साथ ही सरकार ने सरीसृप (Reptile) पालने वाले लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि वे डूबिया कॉकरोच की जगह झींगुर (Crickets) जैसे कानूनी विकल्पों का ही इस्तेमाल करें, वरना उन्हें भारी जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।