Miyazaki Mango Price : कौन है अयोध्या का यह किसान किसान जिसने अपने घर के बगीचे में उगाया दुनिया के सबसे महंगा आम? एक किलो आम की कीमत 2 लाख से ज्यादा! आखिर ऐसा क्या है इसमें?
अयोध्या (उत्तर प्रदेश): अयोध्या के एक किसान ने अपने घर के बगीचे में दुनिया की सबसे महंगी आम की किस्मों में से एक, मियाज़ाकी आम, उगाकर सबका ध्यान खींचा है। इस सफलता के बाद अशरफपुर टोनिया गांव चर्चा में आ गया है। बता दें कि ओम प्रकाश सिंह ने अपने घर के बाग में इस बेशकीमती जापानी आम को उगाया है। फिलहाल, उनके पेड़ पर सिर्फ आठ से दस फल ही लगे हैं, लेकिन सिंह को उम्मीद है कि अगले दो से तीन सालों में पैदावार बढ़ जाएगी।
जापान में उगाया जाता है यह आम
हर मियाज़ाकी आम का वजन लगभग 250 ग्राम होता है। आम की दूसरी किस्मों की तरह यह पकने पर पीला या हरा नहीं होता, बल्कि इसका रंग गहरा लाल और बैंगनी हो जाता है।
यह कीमती फल मुख्य रूप से जापान में उगाया जाता है, लेकिन सिंह की सफलता के साथ अब अयोध्या में भी इसकी खेती की शुरुआत हो गई है।
पिछले साल मई में, महाराष्ट्र के पुणे जिले के वरवंड गांव के एक किसान और पूर्व स्थानीय नेता फारूक इनामदार ने भी सिर्फ 20 गुंठा (आधा एकड़) जमीन पर आम के 120 पेड़ सफलतापूर्वक उगाए थे। इनमें से 90 किस्में अंतरराष्ट्रीय हैं, जबकि 30 भारत की हैं।
2 लाख रुपए से महंगा बिकता है यह आम
बता दें कि मियाज़ाकी आम अपनी आसमान छूती कीमत के लिए जाना जाता है। जापान में यह 2.7 लाख रुपये प्रति किलो और भारत में लगभग 1.5 लाख रुपये प्रति किलो तक बिकता है।
इनामदार को इन दुर्लभ प्रजातियों की खेती करने की प्रेरणा हज यात्रा के दौरान मिली, जहां उन्होंने दुनिया भर के आमों की एक बड़ी रेंज देखी थी. इससे प्रेरित होकर, उन्होंने विभिन्न देशों से पौधे मंगवाए और पुणे में अपने खेत में उन्हें उगाना शुरू कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया से अफ्रीका तक के आम उनके बगीचे में
दो साल बाद, पेड़ों पर सफलतापूर्वक फल आ गए। अब उनके खेत में रेड अफ्रीकन, रेड ताइवान, अरुणिका, बनाना मैंगो, ऑस्ट्रेलिया का A2 R2, बांग्लादेश का काटोमोनी और शाहजहां जैसी ग्लोबल किस्में भी मौजूद हैं।
जहां ज्यादातर विदेशी आमों की कीमत कई हजार रुपये प्रति किलो होती है, वहीं मियाज़ाकी अपनी प्रीमियम कीमत के लिए सबसे अलग है. एक किलो में लगभग 300 ग्राम वजन के चार से छह आम आते हैं।
इनामदार ने एक और ज्यादा उपज देने वाले पेड़ 'कोयातुर' का भी जिक्र किया, जो एक सीजन में 8-10 किलो आम देता है और इसके एक फल की कीमत 1,500 से 5,000 रुपये के बीच होती है।
अपनी सफलता से उत्साहित होकर, वह दुनिया भर से और भी दुर्लभ आम की किस्में उगाने की योजना बना रहे हैं। इनामदार ने यह भी साफ किया कि ऑनलाइन खरीदारों से कई मांगें आने के बावजूद, उन्होंने इस बार सभी आमों को अपने निजी इस्तेमाल के लिए रखने का फैसला किया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।