Baghpat Shocking News: मदद के बहाने 3 बहनों को लिफ्ट दी, 2 छोटी बहनों को कार में बंद कर बड़ी से रेप

Published : Mar 25, 2026, 01:59 PM IST
up rape case

सार

Baghpat Shocking News : बागपत में लिफ्ट देने के बहाने एक शख्स ने 19 वर्षीय लड़की से रेप किया। घटना के वक्त पीड़िता अपनी 2 छोटी बहनों के साथ थी। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तर प्रदेश के बागपत में एक 19 साल की लड़की से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक शख्स ने लड़की और उसकी दो छोटी बहनों को लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब तीनों बहनें ईद के मेले से घर लौट रही थीं।

कैसे हुई ये घिनौनी वारदात

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान दीपक के तौर पर हुई है। उसने तीनों बहनों को भरोसे में लिया कि वह उन्हें सुरक्षित घर छोड़ देगा। लेकिन मदद करने के बजाय, उसने 6 और 12 साल की दोनों छोटी बहनों को कार के अंदर बंद कर दिया। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बाद वह बड़ी बहन को एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ रेप किया।

धमकी दी, इसलिए शिकायत में हुई देरी

  • पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने हथियार दिखाकर उसे धमकाया था। उसने चेतावनी दी थी कि अगर उसने विरोध किया या किसी को इस बारे में बताया तो अंजाम बुरा होगा। इसी डर की वजह से लड़की ने तुरंत किसी को कुछ नहीं बताया।
  • इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के दो दिन बाद छोटी बहनों ने अपनी मां को पूरी बात बताई, तब जाकर इस घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है। [13:42, 25/3/2026] Suseel Sir. com: बागपत में लिफ्ट देने के बहाने एक शख्स ने 19 वर्षीय लड़की से रेप किया। घटना के वक्त पीड़िता अपनी 2 छोटी बहनों के साथ थी। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

छात्र के खाने में मिली छिपकली? स्टाफ बोला 'शिमला मिर्च है' और खा गया, भोपाल का वीडियो वायरल
क्या फिर लग सकता है Lockdown? PM Modi के बयान के बाद क्यों ट्रेंड करने लगा ये सवाल?