बागपत से लेकर मेरठ तक मातम : 2 भाइयों के अटूट प्यार और मौत आपको भी रूला देगा

Published : Apr 22, 2026, 01:01 PM ISTUpdated : Apr 22, 2026, 01:20 PM IST
Baghpat Incident

सार

उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर किसी की आंख में आंसू ला लिए। बागपत से लेकर मेरठ तक के लोग सदमें है। क्योंकि यहां दो सगे भाईयों की एक ही दिन मौत हुई है। इस घटना ने एक तरफ जहां परिवार झकझोर दिया है। तो वहीं लोग इनकी अटूट प्रेम की मिसाल दे रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक ही दिन दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों में इतना प्रेम था कि एक भाई की मौत की खबर सुनते ही दूसरे भाई ने भी दम तोड़ दिया। एक की तो सदमें जान चली गई, लेकिन दूसरे की मौत की वजह बेहद दर्दनाक थी। इस घटना ने एक तरफ जहां परिवार झकझोर दिया है। लेकिन इस दुखद घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरा गांव शोक में डूब हुआ है।

छोटे भाई की मौत बेहद दर्दनाक थी

दरअसल, यह दुखद घटना बागपत जिले के रामला थाना क्षेत्र के किर्थल गांव में उस वक्त घटी, जब मंगलवार को 72 वर्षीय किसान ओमपाल सिंह अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान पानी से भरे गड्डे में उनका पैर रखा गया। तभी एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। जहर तेजी से उनके पूरे शरीर में फैल गया और कुछ ही मिनटों में वह गिर पड़े। तभी उनको लकवा मार गया। परिवार के लोग उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

छोटे की खबर सुनते बड़े ने भी त्यागे प्राण

बता दें कि जब छोटे भाई ओमपाल सिंह की मौत की खबर मेरठ में रहने वाले बड़े भाई राजपाल सिंह तक पहुंची तो उन्हें गहरा सदमा लगा और दिल का दौरा पड़ गया। परिवार के सदस्य उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दोनों भाइयों की एक के बाद एक हुई मृत्यु ने दोनों परिवारों को झकझोर दिया। यह सूचना जैसे ही गांव के लोगों कों पहुंची तो वह हैरान थे। क्योंकि वो अक्सर दोनों भाइयों के प्रेम की बातें करते थे। दोनों घर से बाहर जहां भी जाते तो साथ जाते थे। उनके भाईचारे की मिसाल दी जाती थी। उनका एक दूसरे के प्रति व्यवहार भाई की तरह ना होकर दोस्त की तरह था।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

22 अप्रैल सुबह की बड़ी खबरें: 'प्लीज कुछ न करें' 8 महिलाओं के लिए ट्रंप ने ईरान के सामने जोड़े हाथ!
Char Dham Yatra 2026: बद्रीनाथ कपाट 23 अप्रैल को खुलेगा, जानिए समय, रजिस्ट्रेशन, इतिहास और अन्य डिटेल