Published : Jan 20, 2026, 07:03 PM ISTUpdated : Jan 20, 2026, 07:05 PM IST
Bagurumba Dance: पिछले 2 दशकों में गूगल पर बागुरुम्बा डांस के लिए ग्लोबल सर्च इंटरेस्ट अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया है। इस डांस को अकेले पीएम मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर 200 मिलियन (20 करोड़) से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
बागुरुम्बा असम की कछारी बोडो जनजाति का लोक नृत्य है, जिसे 'तितली नृत्य'भी कहा जाता है। यह एक पारंपरिक नृत्य है, जो परंपरागत रूप से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक चला आता है। बोडो महिलाएं अपने रंग-बिरंगे दोखना, ज्वमगरा (फसरा) और अरोनई के साथ बागुरुम्बा नृत्य करती हैं।
24
बागुरुम्बा को क्यों कहते हैं तितली नृत्य
बागुरुम्बा को तितली नृत्य कहने की वजह ये है कि इसमें नर्तकियां तितलियों और फूलों की तरह सुंदर, लयबद्ध हरकतें करती हैं। प्रकृति से प्रेरित यह नृत्य शांति, उर्वरता और सामुदायिक आनंद का प्रतीक है, जिसे पारंपरिक संगीत वाद्ययंत्रों के साथ परफॉर्म किया जाता है।
34
बागुरुम्बा डांस के साथ बजते हैं वाद्ययंत्र
बागुरुम्बा डांस के साथ खाम (लकड़ी और बकरी या किसी अन्य जानवर की खाल से बना एक लंबा ड्रम), सिफंग (बांस से बनी बांसुरी), जोटा (लोहे/तम से बना), सेरजा (एक झुका हुआ वाद्ययंत्र) जैसे संगीत वाद्ययंत्र भी बजते हैं।
यह नृत्य खासकर कृषि प्रधान उत्सव बैशागु, जो कि बैशाख यानी अप्रैल के महीने में मनाया जाता है, के समय किया जाता है। बैशागु युवक-युवतियों का सामूहिक नृत्य है, जिसमें लड़के गामुसा पहनते हैं। वहीं, गले और सिर में अरोनई नाम के सल बांधते हैं। वहीं, लड़कियां दखना नाम की जनजातीय पोशाक पहनकर गांव के घर-घर जाकर नृत्य-गीत गाकर खुशियां मनाते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।