
BLA Attack Pakistani Army: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की दो महिला लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को हिला दिया है। बीएलए और पाकिस्तानी आर्मी के बीच चल रही लड़ाई में BLA ने 'ऑपरेशन हेरोफ' के दूसरे चरण में कई ठिकानों पर हमले किए। संगठन के मुताबिक, पिछले 40 घंटों में उसने पाकिस्तानी सेना, पुलिस और फ्रंटियर कोर के 200 से ज्यादा जवानों को मार गिराया और 17 को बंदी बनाया। इसमें दो महिला लड़ाकों आसिफा मेंगल और हवा बलोच का रोल सबसे अहम रहा। इन्होंने पाकिस्तानी सेना ही नहीं, ISI तक को कांपने पर मजबूर कर दिया है।
BLA ने बलूचिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ ऑपरेशन चला रहा है। 'ऑपरेशन हेरोफ' का दूसरे चरण 40 घंटे से भी ज्यादा समय से चल रहा है। इस ऑपरेशन में बीएलए ने अब तक पाकिस्तानी आर्मी, पुलिस और फ्रंटियर कोर को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। कई इलाकों में तैनात लड़ाके टारगेट पूरे करने के बाद वापस भी लौट आए हैं। जबकि कई इलाकों में अब भी लड़ाई जारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लड़ाई में बीएलए के 18 लड़ाकों की भी मौत हुई है, जिसमें मजीद ब्रिगेड के ही 11 फिदायीन हैं।
आसिफा मेंगल नुशकी के किल्ली काजी आबाद की रहने वाली हैं। 2 अक्टूबर 2023 को BLA में शामिल हुई और जनवरी 2024 में फिदायीन बनने का फैसला किया। 31 जनवरी 2026 को नुशकी स्थित ISI मुख्यालय पर विस्फोटक से लदी गाड़ी (VBIED) से हमला किया। इस हमले से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी सेना तक घबरा गई। 23 साल की आसिफा को खास तौर पर ट्रेन किया गया और मजीद ब्रिगेड की चुनिंदा हमलावरों में थीं।
हवा बलोच (द्रोशम) ग्वादर फ्रंट पर तैनात हैं। अपनी मौत से 12 घंटे पहले वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया और बाकी फिदायीनों के साथ मिलकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस वीडियो में फिदायीन हवा बलूच जंग के मैदान में दिख रही हैं। BLA के मुताबिक, हवा ने यह दिखाया कि अब महिलाएं भी सीधे जंग के मैदान में शामिल हो रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।