बांग्लादेश में वायरल हुआ 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम का भैंसा, लोग बोले- US राष्ट्रपति जैसे हैं इसके बाल

Published : May 18, 2026, 12:36 PM IST
बांग्लादेश में वायरल हुआ 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम का भैंसा, लोग बोले- US राष्ट्रपति जैसे हैं इसके बाल

सार

बांग्लादेश में बकरीद से पहले दो भैंसे वायरल हैं। एक 700 kg का अल्बिनो भैंसा 'डोनाल्ड ट्रंप' है, जिसके सुनहरे बाल उसे राष्ट्रपति जैसा दिखाते हैं। दूसरा 750 kg का 'बेंजामिन नेतन्याहू' है, जो काफी शरारती है।

बांग्लादेश में बकरीद से ठीक पहले दो भैंसे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इनकी चर्चा की वजह इनके अजीब नाम हैं। इनमें से एक का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप' है, जो बहुत फेमस हो गया है। 'द बिजनेस स्टैंडर्ड' की रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक अल्बिनो यानी सफेद रंग का भैंसा है, जिसका वजन करीब 700 किलोग्राम है। यह नारायणगंज के पाइकपारा इलाके के एक फार्म पर है। इसके सिर पर सुनहरे रंग के बाल हैं, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि यह बिल्कुल अमेरिकी राष्ट्रपति जैसा दिखता है।

फार्म के मालिक जियाउद्दीन मृदा ने बताया कि उन्होंने इसे 10 महीने पहले राजशाही के एक पशु बाजार से खरीदा था। उन्होंने कहा, 'इसके सिर पर बाल देखकर मेरे छोटे भाई ने मजाक में इसका नाम डोनाल्ड ट्रंप रख दिया।' जियाउद्दीन ने यह भी बताया, 'यह बहुत शांत स्वभाव का है। अल्बिनो भैंसे आमतौर पर शांत ही होते हैं और जब तक उन्हें कोई परेशान न करे, वे हमला नहीं करते।' उन्होंने यह भी साफ किया कि यह भैंसा पहले ही बिक चुका है।

 

 

एक महिला ने बांग्लादेशी अखबार 'प्रोथोम आलो' को बताया कि उन्होंने फेसबुक पर तस्वीरें देखकर इसे देखने का फैसला किया। उन्होंने कहा, 'इसका चेहरा और हेयरस्टाइल बिल्कुल ट्रंप जैसा है। लेकिन सबसे बड़ा फर्क यह है कि यह भैंसा बहुत शांत और शरीफ है।' खबर और वीडियो देखकर जो लोग सिर्फ तसल्ली करने आए थे, उन्होंने भी स्थानीय मीडिया को बताया कि यह वाकई में ट्रंप जैसा दिखता है। मृदा के मुताबिक, दक्षिण एशिया में अल्बिनो भैंसे बहुत कम पाए जाते हैं। मक्का, सोयाबीन और चोकर जैसी पौष्टिक खुराक की वजह से इसका शरीर इतना बड़ा और सेहतमंद है।

 

 

कहानी सिर्फ 'ट्रंप' पर खत्म नहीं होती। इसी फार्म पर एक और भैंसा है, जिसका वजन 750 किलोग्राम से ज्यादा है और वह भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसका नाम 'बेंजामिन नेतन्याहू' रखा गया है। फार्म पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि यह भैंसा बहुत एक्टिव और शरारती है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UPPCL : क्या यूपी में बिजली बिल बढ़ने वाला है? जानिए बड़ा अपडेट
Kerala New CM : वीडी सतीशन ने ली केरल के नए सीएम की शपथ, कैबिनेट में शामिल हुए ये 20 विधायक