बांग्लादेश चुनाव से ठीक पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, बंधे मिले हाथ-पैर, खतरें में माइनॉरिटी

Published : Feb 12, 2026, 09:52 AM IST

Bangladesh Hindu Killing: बांग्लादेश में चुनाव से ठीक एक दिन पहले 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन शुवो कर की लाश हाथ-पैर बंधी हालत में चाय बागान में मिली। क्या यह सिर्फ हत्या है या चुनावी साजिश? बढ़ती माइनॉरिटी हिंसा के बीच यह मामला कई सवाल छोड़ गया है।

PREV
17

Bangladesh Election Violence: बांग्लादेश में नेशनल इलेक्शन से ठीक एक दिन पहले एक हिंदू युवक की हत्या ने देश की राजनीति और माइनॉरिटी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मौलवीबाजार जिले में 28 साल के रतन शुवो कर की लाश हाथ-पैर बंधी हालत में मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब पहले से ही चुनावी हिंसा और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ी हुई हैं।

27

क्या हत्या कहीं और करके लाश यहां फेंकी गई?

चश्मदीदों और उसके सहकर्मियों का कहना है कि रतन को शायद कहीं और मारा गया और बाद में उसकी लाश टी गार्डन में लाकर फेंकी गई। इससे मामला और रहस्यमयी हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन अब तक मौत की असली वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

37

हाथ-पैर बंधे शव का क्या मतलब है?

बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक, रतन शुवो कर चंपारा टी गार्डन में काम करता था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसकी लाश उसी बगीचे में मिली, जहां वह रोज़ काम करता था। शव पर चोट के निशान थे और वह खून से लथपथ था। हाथ-पैर बंधे होने की वजह से यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ एक हत्या थी या फिर किसी तरह का डर फैलाने वाला संदेश?

47

चुनाव से क्या है इस हत्या का कनेक्शन?

लोकल लोगों का मानना है कि रतन शुवो कर की मौत चुनाव से जुड़ी हो सकती है, हालांकि इस बारे में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। फिर भी, जिस तरह से चुनाव से ठीक पहले यह घटना हुई, उसने माइनॉरिटी समुदाय में डर और असुरक्षा को और बढ़ा दिया है।

57

परिवार क्या कह रहा है?

रतन के बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया कि परिवार मंगलवार रात से ही उसे ढूंढ रहा था। बुधवार सुबह खबर मिली कि उसकी बॉडी चाय बगीचे में पड़ी है। परिवार को अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि उसकी हत्या क्यों और किसने की।

67

क्या यह कोई पहली घटना है?

नहीं। हाल के दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले मैमनसिंह जिले में एक हिंदू व्यापारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इससे पहले भी आगजनी, मंदिर तोड़फोड़ और ज़मीन कब्ज़े जैसे मामलों की रिपोर्ट आती रही हैं।

77

अंतरिम सरकार और अंतरराष्ट्रीय चिंता

मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के दौरान माइनॉरिटी सुरक्षा को लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी चिंता जता चुकी हैं। US कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम समेत कई संगठनों ने 2025 में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की रिपोर्ट दी है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं।  

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories