बैंक 3 दिन बंद, ठगों के निशाने पर कस्टमर्स! KYC और अकाउंट ब्लॉक के इन मैसेज से रहें सावधान

Published : Sep 25, 2026, 05:42 PM IST
बैंक फ्रॉड अलर्ट

सार

Bank Fraud Alert: बैंक हड़ताल के बीच KYC, अकाउंट ब्लॉक और ATM कार्ड बंद होने के नाम पर आने वाले फर्जी मैसेज से सावधान रहें। जानें साइबर ठगी से बचने के तरीके।

बैंक कस्टमर्स को आने वाले दिनों में काफी सतर्क रहने की जरूरत है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारी की है। इसका असर खासतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में पड़ सकता है। बैंक जाकर जरूर काम करना लगभग असंभव होगा। ऐसे में ग्राहकों को बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लेने चाहिए। वहीं, बैंक हड़ताल और सीमित शाखा सेवाओं के बीच फर्जी KYC, अकाउंट ब्लॉक या खाता बंद होने के नाम पर आने वाले मैसेज से भी लोगों को खासी सावधानी रखनी चाहिए। साइबर ठग मैसेज के जरिए बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं।

KYC के नाम पर फर्जी मैसेज करें इग्नोर

बैंक बंद के दौरान साइबर ठग आपको ऐसा मैसेज भेज सकते हैं जिसमें लिखा हो कि आपका KYC अपडेट नहीं है। साथ ही ये भी लिखा हो सकता है कि इसे तुरंत अपडेट नहीं करने पर बैंक अकाउंट बंद या फ्रीज कर दिया जाएगा। ऐसे मैसेज देखकर घबराने की जरूरत नहीं है। फंसाने के लिए आपको मैसेज में किसी लिंक पर क्लिक करके KYC पूरा करने के लिए कहा जा सकता है। आपको भूलकर भी लिंक क्लिक नहीं करनी है और न ही कोई OTP भेजना है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए ही सेवाएं इस्तेमाल करें। अगर फिर भी दिक्कत लगे, तो आप बैंक के आधिकारिक कस्टमर केयर नंबर पर बात कर सकते हैं।

और पढ़ें: Kolkata Fraud Case: भाई के फर्जी साइन कर उड़ाए 1.5 करोड़, जेल भेजा गया कोलकाता का बिजनेसमैन पवन भीमसरिया

ATM कार्ड बंद होने का मैसेज

बैंक बंद के दौरान ठग लूट करने के लिए कई तरह के पैंतरे इस्तेमाल करते हैं। हो सकता है कि आपको ATM कार्ड बंद होने का मैसेज आ जाए। आपको किसी लिंक पर क्लिक करने के बजाय बैंक के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करना चाहिए। आप बैंक की वेबसाइट या मोबाइल ऐप को खुद खोलकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

बैंक बंद पर अधिक रखें सतर्कता

साइबर ठग बैंक बंद के दौरान फ्रॉड करने की कोशिश अधिक करते हैं। आपको जल्दबाजी में कोई कदम उठाने के लिए कहा जाए तो पहले कस्टमर केयर से जानकारी लें। “अभी KYC अपडेट करें”, “कुछ घंटों में अकाउंट बंद हो जाएगा” या “अकाउंट बचाने के लिए OTP बताएं” जैसे मैसेज को रेड फ्लैग मानें और इन्हें इन्नोर करें।

अगर हो जाए साइबर ठगी तो क्या करें?

अगर किसी व्यक्ति ने गलती से OTP, PIN या बैंकिंग जानकारी साझा कर दी है या खाते से रुपये गायब हो गया है, तो तुरंत अपने बैंक को सूचित करें। सूचना बैंक को जल्द से जल्द सूचना देना बेहद जरूरी है।

और पढ़ें: UPI MDR पर पहली बार बोलीं निर्मला सीतारमण, ₹2,000 से ऊपर UPI पर क्या होगा?

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Anant Ambani Viral Video: पैसों से ही नहीं, दिल से भी अमीर हैं अनंत अंबानी, देखें वीडियो
Kolkata Fraud Case: भाई के फर्जी साइन कर उड़ाए 1.5 करोड़, जेल भेजा गया कोलकाता का बिजनेसमैन पवन भीमसरिया