
पुणे: महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर करीब 12:35 बजे एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी एयरक्राफ्ट (VT-SEX) हादसे का शिकार हो गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे में विमान को मामूली नुकसान पहुंचा। यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि करीब सात महीने पहले इसी इलाके में तत्कालीन महाराष्ट्र डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हुई थी।
VT-SEX of Carver Aviation Baramati was involved in a runway excursion today. Both instructor and trainee safe. pic.twitter.com/xgmHYpQZ9t
— sajan (@sajaniaf) August 9, 2026
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संदीप सिंह गिल के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान VT-SEX विमान रनवे से बाहर निकल गया। विमान में कैप्टन चिराग शशिकांत डोइफोडे और कैडेट अभिजीत जुंड्रे सवार थे।
पुणे के बारामती एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट कंपनी का ट्रेनी प्लेन क्रैश हो गया। इसके पहले जनवरी में बारामती एयरपोर्ट के पास लियरजेट 45 प्लेन क्रैश होने से पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। 13 मई को बारामती में एक प्राइवेट कंपनी का एक और ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था pic.twitter.com/2VyW8MqW0S
— Swaraj Srivastava (@SwarajAjad) August 9, 2026
इसी बारामती एयरपोर्ट के पास जनवरी में एक बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें महाराष्ट्र के तत्कालीन डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की जान चली गई थी।विमान में उनके अलावा पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, अटेंडेंट और दो क्रू सदस्य सुमित कपूर व शाम्भवी पाठक सवार थे।
#WATCH | Baramati | Pune Rural SP Sandeep Singh Gill says, "An aircraft VT-SEX was involved in a runway excursion incident at Baramati Airfield during a training exercise, with Capt Chirag Shashikant Doifode and Cadet Abhijeet Jundre on board. No injuries have been reported."… https://t.co/IR5T5Y6chw pic.twitter.com/hIH7PE4rcS
— ANI (@ANI) August 9, 2026
बार-बार हो रहे हादसों को देखते हुए अब एयरपोर्ट को अपग्रेड करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है:
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।