दुल्हन बन रहीं सबसे खूबसूरत IPS अंशिका, एक-एक फोटो देख कहेंगे ये एक्ट्रेस है या लेडी सिंघम

Published : Mar 07, 2026, 03:19 PM IST

राजस्थान शाही शादियों के लिए जाना जाता है। अब इसी ऐतिहासिक जगह उत्तर प्रदेश बरेली की एसपी और लेडी सिंघम के नाम से मशहूर IPS अंशिका वर्मा शादी करने जा रही हैं। जिनके दूल्हा यूपी के सबसे चर्चित आईपीएस और संभल जिले के एसपी कृष्णा कुमार हैं।

PREV
17

दुल्हन बनने जा रहीं सबसे खूबसूरत IPS

उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित आईपीएस और एकदम बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह खूबसूरत अंशिका वर्मा दुल्हन बनने जा रही हैं। 29 मार्च को राजस्थान के जोधपुर में यूपी के सिंघम अफसर कहे जाने वाले आईपीएस कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। वेडिंग वेन्यू और डेट फिक्स होते ही सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज वायरल होने लगी हैं।

27

अंशिका वर्मा की लव स्टोरी भी एकदम फिल्मी

दोनों अफसरों की लव स्टोरी भी एकदम फिल्मी है। बता दें कि अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार की पहली मुलाकात 2023 में गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। जहां बिश्नोई गोरखपुर में एसपी सिटी थे। तो वहीं अंशिका अंडर ट्रेनिंग IPS ऑफिसर थीं। यहीं दोनों मिले, दोस्ती हुई और फिर एक दूजे को पसंद करने लगे। अब 7 फेरे लेकर नए जीवन की शुरूआत करेंगे।

37

अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी

बता दें कि अंशिका वर्मा 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं। जिन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा के दूसरे अटेम्प्ट में 136वीं रैंक हासिल की। जो वर्तमान में यूपी के बरेली में एसपी के पद पर तैनात हैं। वह मूल रूप से प्रयागराज के सिविल लाइन इलाके की रहने वाली हैं।

47

बीटेक करने के बाद पास की UPSC

अंशिका वर्मा की शुरुआती शिक्षा भी प्रयागराज से हुई है। हालांकि आगे की एजुकेशन के लिए वो नोएडा पहुंची। नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कीं। इसके बाद यहीं से दिल्ली आकर यूपीएससी की तैयारी करने लगीं।

57

कई नामी अपराधियों को पहुंचाया जेल

अंशिका वर्मा अपने कड़े फैसलों के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। महिला सुरक्षा से लेकर कई नामी अपराधियों को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इसलिए तो जिले के लोग उनको लेडी सिंघम के नाम से पुकारते हैं। बरेली में उन्होंने एनडीपीएस, हत्या और कई चुनौतीपूर्ण मामलों को बेहद कम समय में हल किए हैं। ॉ

67

सीएम योगी आदित्यनाथ भी इनके फैन

अंशिका वर्मा उत्तर प्रदेश के उन चुनिंदा अफसरों में से हैं, जिनके काम की सराहना सीएम योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं। उन्होंने साल 2025 में उत्तर प्रदेश की पहली 'वीरांगना यूनिट' का गठन किया, जिसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। उनकी इस यूनिट में महिला कमांडो को ताइक्वांडो और दंगों से निपटने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है, ताकि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

77

एक-एक फोटोज पर आते लाखों लाक्स

बता दें कि आईपीएस अंशिका वर्मा की जब कोई अपनी फोटोज या वीडियो शेयर करती हैं तो उस पर लाखों कमेंट्स आते हैं। उनकी पोस्ट भी वायरल होते हैं। कई लोग तो उनकी खूबसूरती की तुलना एक्ट्रेस से करने लगते हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories