कौन है ये दुल्हन जिसकी शादी में पहुंचे 50 से ज्यादा IAS-IPS, कई मंत्री-विधायक भी
IAS Kritika Mishra Wedding : बिहार कैडर की IAS कृतिका मिश्रा और IAS अंकुर त्रिपाठी की आज लखनऊ में शादी हो रही है। जिसमें कई अफसर और मंत्री विधायक मेहमान बनेंगे। बता दें कि यह विवाह सनातनी थीम पर हो रही है।

50 से ज्यादा IAS-IPS होंगे मेहमान
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज रविवार को ऐसी शादी हो रही है, जिसमें कई मंत्री-विधायक के अलावा 50 से ज्यादा IAS-IPS मेहमान बनेंगे। दरअसल, यह विवाह किसी और का नहीं, बिहार कैडर की IAS कृतिका मिश्रा की है। जो IAS अंकुर त्रिपाठी के साथ सात फेरे लेंगी।
मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी लव स्टोरी
AS अंकुर त्रिपाठी और IAS कृतिका मिश्रा की 30 नवंबर, 2025 को दोनों की लखनऊ में सगाई हुई थी। अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बता दें कि दोनों अफसरों की लव स्टोरी मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी। पहले दोस्ती फिर प्यार और अब पति-पत्नी बनकर नए जीवन की शुरूआत करने जा रहे हैं।
सनातनी थीम पर IAS कृतिका और अंकुर की शादी
दिलचस्प बात यह है कि IAS कृतिका और अंकुर के शादी समारोह के लिए सनातनी थीम पर सजावट की गई है। पूरे पंडाल में सनातनी झलक दिखाई दे रही है। दुल्हन के पिता दिवाकर मिश्रा ने बताया कि बेटी और दामाद अंकुर दोनों धार्मिक प्रवृत्ति के हैं, इसलिए विवाह भी इसी थीम पर करने का फैसला किया।
पटना सदर की अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पोस्टेड
बिहार कैडर की IAS कृतिका मिश्रा वर्तमान में पटना सदर की अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर पोस्टेड हैं। उनकी पहचान उनका काम है, इसलिए तो वह राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
UPSC में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल
बता दें कि कृतिका ने 2023 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास कर दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल की थी। हालांकि उन्होंने पहले प्रयास में यूपीएससी प्री और मेंस परीक्षा क्लियर कर कर लिया था। लेकिन इंटरव्यू रह गया था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

