पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर विवाद गरमा गया है। बीजेपी नेता दिलीप घोष ने राममोहन कॉलेज को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद सियासी माहौल गर्म हो गया है। दिलीप घोष ने कहा कि वह एक कार्यक्रम में राममोहन कॉलेज गए थे, लेकिन वहां उन्होंने देखा कि “राम” शब्द गायब कर सिर्फ “मोहन कॉलेज” लिखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह देश की संस्कृति और महापुरुषों का अपमान है। आगे उन्होंने कहा कि ये जो राम विरोधी और देश विरोधी लोग इतने दिन तक शासन चलाए, उसका परिणाम है कि देश की संस्कृति को खंडित किया गया और हमारे महापुरुषों का अपमान किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम राम को अपमानित किया गया।