
18 मई सुबह की बड़ी खबरें: 'ईरान के पास कुछ नहीं बचेगा' क्या Trump ने कर दिया महाजंग-2 की ओर इशारा
18 मई सुबह की बड़ी खबरें: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बैठक में ईरान से जुड़े बढ़ते तनाव और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। इससे एक दिन पहले ट्रंप ने तेहरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर ईरान ने जल्द और तेजी से कदम नहीं उठाए, तो उसके लिए हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। रविवार को सोशल मीडिया पर ट्रंप ने फिर कहा कि “ईरान के पास समय बहुत कम है और उसे तुरंत फैसला लेना होगा, वरना बहुत देर हो जाएगी।”
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
