Gold Silver Price Today : लुढ़का सोना फिसली चांदी, अचानक दाम हो गए धड़ाम!

Share this Video

सर्राफा बाजार में एक बार फिर बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार, 23 जून 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे खरीदारों को राहत मिली है। MCX पर 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,44,788 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि सोमवार को इसका भाव ₹1,46,664 प्रति 10 ग्राम था। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,32,626 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी की कीमत भी नरम पड़ते हुए ₹2.27 लाख प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी, जबकि सोमवार को इसका भाव ₹2,37,799 प्रति किलोग्राम था। सोने-चांदी के दामों में आई इस गिरावट से बाजार में खरीदारी का उत्साह बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Video