7 Dogs Review: सलमान खान की ‘7 डॉग्स’ में कैमियो के बावजूद फिल्म की भारत में शुरुआत बेहद कमजोर रही। जानें पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की और कैसी है कहानी।

सलमान खान इस साल ‘मातृभूमि’ में नजर आने वाले थे। हालांकि, फिल्म की रिलीज टल गई है और अभी इसकी नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। जुलाई में मेकर्स ने इतना जरूर कन्फर्म किया था कि फिल्म 2026 में रिलीज होगी। अब उनकी फिल्म ‘7 डॉग्स’ भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें सलमान खान हीरो के रोल में नहीं हैं, बल्कि उन्होंने स्पेशल अपीयरेंस किया है। फिल्म में संजय दत्त भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं, जबकि अहमद एज और करीम अब्देल अजीज लीड रोल में हैं। 21अगस्त को भारत में रिलीज हुई इस मूवी का हाल बहुत बुरा है।

पहले दिन की कमाई कितनी हुई?

‘7 डॉग्स’ की भारत में पहले दिन की कमाई को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में बेहद कम आंकड़ा सामने आया है। बताया जा रहा है कि 4 लाख रुपए ही कमा पाई है। सलमान खान के नाम से जुड़ी मूवी की शुरुआत बहुत ही कमजोर हुई है।

ड्रग्स तस्करी पर आधारित है फिल्म की कहानी

‘7 डॉग्स’ की कहानी एक इंटरपोल अधिकारी और एक खतरनाक आपराधिक सिंडिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत एक रोमांचक घटनाक्रम से होती है, जब इंटरपोल अधिकारी खालिद अल-अज्जाजी (अहमद एज) एक हवाई जहाज में घैली (करीम अब्देल अजीज) को पकड़ लेता है। घैली का संबंध ‘7 डॉग्स’ नाम के खतरनाक आपराधिक ऑर्गनाइजेशन से होता है। यह सिंडिकेट एक घातक ड्रग की तस्करी से जुड़ा है, जो पूरे मिडिल ईस्ट के लिए बड़ा खतरा बन जाता है। फिल्म में इसके बाद इंटरपोल अधिकारी और अपराध की दुनिया के बीच संघर्ष देखने को मिलता है।

और पढ़ें: 'बंटवारा 1947' का दूसरे शुक्रवार सबसे बुरा हाल, पहली बार 1 करोड़ के नीचे सिमटी सनी देओल की फिल्म

कैसी है ‘7 डॉग्स’?

फिल्म को लेकर दर्शकों की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है। जहां कुछ शुरुआती सोशल मीडिया प्रतिक्रियाओं में इसके एक्शन, तेज रफ्तार कहानी और बड़े स्तर की शूटिंग की तारीफ की गई, वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की समीक्षा ने इसे 3/5 की रेटिंग दी और कहानी में रोमांच के मुकाबले इंट्रीग कम होने की बात कही। ऐसे में यह कहना कि फिल्म को पूरी तरह खराब रिस्पॉन्स मिला है, अभी सही नहीं होगा। खासकर रिलीज के शुरुआती दौर में दर्शकों और समीक्षकों की राय अलग-अलग नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें: 'मामी से करूंगी बात...', गोविंदा-सुनीता का टूटता रिश्ता देख दर्द में भांजी