पिछले कुछ वक्त से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा में जोरदार टकरार देखने को मिल रही हैं। सुनीता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है। वो लगातार उनको लेकर बयानबाजी कर रही हैं। दोनों के टकरार को देखकर उनकी भांजी आरती सिंह परेशान हैं।
पिछले कुछ वक्त से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा में जोरदार टकरार देखने को मिल रही हैं। सुनीता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है। वो लगातार उनको लेकर बयानबाजी कर रही हैं। दोनों के टकरार को देखकर उनकी भांजी आरती सिंह परेशान हैं। बॉलीवुड के 'हीरो नं1' गोविंदा की कहानी फिल्मी हो गई है। उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के साथ लड़ाई चल रही है। हर रोज वो एक्टर के खिलाफ कुछ ना कुछ बोलकर सुर्खियों में आ जाती हैं। फैमिली की इस लड़ाई से गोविंदा की भांजी आरती सिंह परेशान हैं। उन्होंने कहा कि वो इसे लेकर अपनी मामी और बच्चों से बात करेंगी।
गोविंदा-सुनीता के तलाक पर आरती ने क्या कहा?
हाल ही में आरती सिंह एक इवेंट में पहुंची। जहां उन्होंने पैपराजी के सवालों का जवाब दिया। पैप्स ने उनसे गोविंदा-सुनीता अहूजा के बीच चल रही लड़ाई और तलाक को लेकर सवाल किया। तब एक्ट्रेस ने कहा कि ये उनकी फैमिली का मामला है। इस पर वो कुछ भी कमेंट करना पसंद नहीं करेंगी। ये दो बड़े लोगों के बीच की बात है।
कृष्णा अभिषेक की बहन ने उन लोगों को भी फटकारा जो मामा-मामी की लड़ाई में अपना हित साध रहे हैं। फुटेज लेने की कोशिश कर रहे हैं। आरती का कहना है कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं, ये उनकी अच्छी कोशिश है, लेकिन वो उनके जैसी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा-सुनीता के नाम पर फुटेज नहीं लेंगी, क्योंकि वो उन लोगों जैसी नहीं हैं। ये मेरे फैमिली का हिस्सा हैं। मैं इनके बारे में, इनके झगड़े के बारे में कुछ नहीं बोलूंगी।
फैमिली से शेयर करेंगी अपनी फीलिंग
इसके साथ ही आरती ने कहा कि मेरी जो फीलिंग होगी वो मैं अपनी फैमिली से शेयर करूंगी, ना कि दुनिया से। एक्ट्रेस के मुताबिक,
मेरी जो फीलिंग हैं ना, मैं रात को कृष्णा को कॉल करके बताऊंगी। मेरी फीलिंग है, मैं टीना (गोविंदा की बेटी) से बात करूंगी। मैं यश (गोविंदा के बेटे) से बात करूंगी। मैं सुनीता मामी से बात करूंगी, मैं अपनी मम्मी से बात करूंगी। मैं अपनी फीलिंग अपनी फैमिली को बताऊंगी, दुनिया को बताने की जरूरत नहीं समझती क्योंकि वो मेरी फीलिंग है।
गोविंदा-सुनीता के बीच क्या चल रहा है?
बता दें कि गोविंदा की पत्नी सुनीता उनसे काफी वक्त से नाराज चल रही हैं। उनका कहना है कि एक्टर खुद से छोटी एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर को डेट कर रहे हैं। वो उनसे शादी करने जा रहे थे। दोनों के बीच दूरी इतनी बढ़ गई थी कि कोर्ट में तलाक की अर्जी भी सुनीता अहूजा ने दाखिल कर दी थी, जिसे हाल ही में वापस ले लिया। वहीं, गोविंदा ने इन तमाम आरोपों को बेबुनियाद बताया और सुनीता को नसीहत दी कि वो अपनी हद में रहें। उन्होंने कोमल रानी को सिर्फ को-स्टार बताया है, जिनके साथ वो मूवी कर रहे हैं।
और पढ़ें: गोविंदा की मां ने सुनीता को लेकर दी थी सख्त चेतावनी, तलाक की ख़बरों के बीच वायरल हुआ इंटरव्यू!
