'आवारापन 2' के इमरान हाशमी और आलिया भट्ट के खास रिश्ता शेयर करते हैं, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। दोनों रिश्ते में एक दूसरे के कजिन लगते हैं। इमरान की दादी पूर्णिमा का रिश्ता भट्ट फैमिली से जुड़ा है। आइए बताते हैं, दोनों सितारों का दिलचस्प कनेक्शन।

'आवारापन 2' के इमरान हाशमी और आलिया भट्ट भले ही पर्दे पर एक साथ नजर नहीं आए हो, लेकिन रियल लाइफ में इनका एक मजबूत रिश्ता है। दोनों का रिश्ता बॉलीवुड के एक फेमस फिल्मी फैमिली से जुड़ा है। यह रिश्ता इमरान की दादी और दिग्गज अदाकारा पूर्णिमा के जरिए बनता है। अलग-अलग पीढ़ी के ये आर्टिस्ट भाई-बहन है और जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है।

इमरान हाशमी की दादी थीं मशहूर अभिनेत्री पूर्णिमा

इमरान हाशमी की दादी का नाम पूर्णिमा था। उनका असली नाम मेहरबानो मोहम्मद अली था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेत्री काम किया और अपने दौर में अपनी अलग पहचान बनाई। इनका रिस्ता बॉलीवुड के भट्ट फैमिली से भी जुड़ा हुआ है।

पूर्णिमा की बहन थीं शिरीन मोहम्मद अली

दरअसल, पूर्णिमा की बहन का नाम शिरीन मोहम्मद अली था। यही वह कड़ी है, जो इमरान हाशमी के परिवार को भट्ट परिवार से जोड़ती है। इमरान की दादी की बहन शिरीन मोहम्मद अली की शादी नानाभाई भट्ट से हुई थीं। इनके बच्चे मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और मुकेश भट्ट है।

महेश भट्ट हैं आलिया भट्ट के पिता

महेश भट्ट को बॉलीवुड में किसी पहचान की जरूरत नहीं है। उन्होंने 'अर्थ', 'सड़क', 'आशिकी' और 'दिल है कि मानता नहीं' जैसी चर्चित फिल्मों से बतौर फिल्ममेकर अपनी पहचान बनाई। इनकी बेटी हैं आलिया भट्ट। इस तरह इमरान और आलिया भट्ट का रिश्ता एक दूसरे से जुड़ा है।

और पढ़ें: Awarapan 2 box office collection day 6: 'आवारापन 2' की धीमी पड़ी रफ्तार, बुधवार को कमाएं इतने करोड़ रुपए

इमरान और आलिया हैं सेकेंड कजिन

इसके साथ ही इमरान हाशमी के पिता अनवर हाशमी, महेश भट्ट के फर्स्ट कजिन थे। इसी पारिवारिक रिश्ते की वजह से इमरान हाशमी और आलिया भट्ट सेकेंड कजिन हैं। यानी दोनों का रिश्ता भाई-बहन वाला है।

इमरान और आलिया भट्ट का वर्कप्रोफाइल

इमरान हाशमी ने 2000 के दशक में बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई और 'मर्डर', 'जन्नत', 'आवारापन' और 'द डर्टी पिक्चर' जैसी फिल्मों में काम किया। वहीं आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड डेब्यू किया और 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जैसी फिल्मों से अपनी पहचान मजबूत की।

और पढ़ें: राम के बाद फिर खूंखार बनेंगे रणबीर कपूर! इस मूवी की शूटिंग को लेकर आया बड़ा अपडेट